आगरालीक्स…Agra News: अहमदाबाद विमान हादसे में आगरा के नीरज लवानिया और उनकी पत्नी अपर्णा के डीएनए उनकी बेटी अर्पी से हुए मैच, आज मिलेगा दंपती का शव, अंतिम संस्कार वडोदरा में ही किया जाएगा। ( Agra News: Agra’s Neeraj Lavania & His wife DNA match with Daughter, died in Ahemdabad Plane crash, Cremation Today#Agra )
आगरा के अकोला के मूल रूप से रहने वाले 51 साल के नीरज लवानिया वडोदरा में एक मल्टी नेशनल कंपनी में मैनेजर थे और वडोदरा में पत्नी अपर्णा और बेटी अर्पी के साथ रह रहे थे। उनकी पत्नी अपर्णा का 50 वां जन्मदिन मनाने के लिए 16 दिन के लंदन टूर पर जा रहे थे, अहमदाबाद से विमान में दंपती बैठे, टैकआफ के कुछ मिनट बाद ही विमान क्रैश हो गया। हादसे में अभी तक 275 की मौत हो चुकी है, विमान में बैठे एक यात्री ही बचे हैं। डीएनए की जांच के बाद परिजनों को शव दिए जा रहे हैं।
80 डीएनए के मिलान हुए
विमान हादसे में मिले शव के डीएनए से उनके परिजनों के डीएनए का मिलान किया जा रहा है, अभी तक 80 डीएनए का मिलान हो चुका है। इसमें गुजरात के पूर्व सीएम रूपाणी भी शामिल हैं। वहीं, आगरा के नीरज लवानिया और उनकी पत्नी अपर्णा के डीएनए का मिलान उनकी बेटी अर्पी से हो गया है। सोमवार को उन्हें शव दे दिया जाएगा। अकोला से नीरज के बड़े भाई सतीश के साथ ही उनकी बहन सहित अन्य परिजन भी पहुंच गए हैं।
वडोदरा में होगा अंतिम संस्कार
नीरज लवानिया और उनकी पत्नी अपर्णा का शव आज यानी सोमवार को परिजनों को दे दिया जाएगा। अंतिम संस्कार वडोदरा में किया जाएगा।