आगरालीक्स…दो जिंदगियां रोशन कर गए आगरा के राकेश जिंदल. आज निधन के बाद परिजनों ने किया किया नेत्रदान…
केशव कुंज, प्रतापनगर में रहने वाले राकेश जिंदल का आज बुधवार को निधन हो गया. इनके निधन के बाद उनके परिजनों ने हेल्प आगरा के पीआरओ जगवीर सिंह से नेत्रदान के लिए सम्पर्क किया. हेल्प आगरा की सूचना पर एसएन के नेत्र विभाग अध्यक्ष डॉ. हिमांशु यादव व कोर्निया इंचार्ज डॉ. शेफाली मजूमदार के निर्देशन में ग्रीफ काउन्सलर दीपक ने नेत्रदान प्रकिया पूरी करा कोर्निया प्राप्त की.

टीम में डॉ. मुकेश, डॉ आलोक, डॉ साधना व डॉ आयुषी शामिल थे. हेल्प आगरा के महामंत्री किशन अग्रवाल, नेत्रदान प्रभारी विजय बंसल, सहप्रभारी गिरधारी लाल भगत्यानी, जगवीर सिंह व नंदकिशोर गोयल आदि ने लोगों से नेत्रदान अभियान से जुड़ने की अपील करते हुये कहा है कि नेत्रदान महादान है. इससे दो लोगों के जीवन में उजाला होता है. नेत्रदान के लिए 9319111000 पर सूचित किया जा सकता है.