आगरालीक्स…आगरा में 13 जनवरी को आ रहे हैं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य. प्रशासन ने जारी किया इनके आने का पूरा कार्यक्रम जारी…
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 13 जनवरी को आगरा आ रहे हैं. वे यहां पर ग्रामीण क्षेत्र मं चौपाल लगाएंगे. उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारियां क ली हैं. डिप्टी सीएम यहां चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं के बारे में जानकारी लेंगे.

ये है पूरा कार्यक्रम
13 जनवरी, शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य खेरिया एयरपोर्ट पर सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेंगे. यहां से निकलर वह दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर ग्राम पंचायत बमरौली कटारा पहुंचेंगे. यहां कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद दोपहर दो बजे फिरोजाबाद के लिए रवाना होंगे. दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर वह फिरोजााबद पहुंचेंगे. यहां वह टूंडला विकासखंड के कोटकी ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे. कार्यक्रम के बाद शाम 4 बजकर 45 मिनट के खेरिया एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे.