आगरालीक्स…आगरा का जूता पहन अजय देवगन करेंगे ‘मैदान’ फतह. फिल्म ‘मैदान’ में नजर आएगा आगरा का जूता…
10 अप्रैल को अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म ‘मैदान’ थियेटर्स में लग रही है. इस फिल्म में आगरा का जूता भी दिखाई देगा जो कि मैदान में अपनी चमक बिखेरेगा. बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस की इस फिल्म में आगरा के शू डिजाइनर देवकीनंदन सोन ने जूते तैयार किए हैं.सोमवार को उन्होंने प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म मैदान में खिलाड़ी बने कलाकार उनके यहां का जूता पहनेंगे. इससे पहले 1983 क्रिकेट विश्व कप पर आधारित फिल्म् 83 में भी आगरा के जूते पहने गए थे.
सैयद अब्दुल रहीम की जीवनी पर है फिल्म
फिल्म् मैदान भारतीय फुटबॉल टीम के कोच व मैनेजर सैयद अब्दुल रहीम की जीवनी पर आधारित है. इस भूमिका में अजय देवगन नजर आएंगे. भारतीय फुटबॉल टीम ने सैयद अब्दुल रहीक के नेतृत्व में सफलता दर्ज की थी. फिल्म के ट्रेलर में भी आगरा के जूते को फुल स्क्रीन पर दिखाया गया है. जूते को डिजाइन करने वाले देवकीनंदन सयोन गोबर चौकी के रहने वाले हैं.