आगरालीक्स ……..आगरा में डीएम ने लू के लिए जारी की एडवाइजरी में कहा है कि दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक बाहर निकलने से बचें, लेकिन ये क्या, स्कूल से बच्चे तो 12 से तीन बजे के बीच में लू के थपेड़ों के बीच लौट रहे हैं. बच्चे बीमार हो रहे हैं, अभिभावक स्कूल टाइमिंग में बदलाव की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
आगरा में लू का प्रकोप है, तापमान लगातार बढ़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लू को देखते हुए डीएम प्रभु एन सिंह ने मंगलवार को एडवाजरी जारी की है। इसमें कहा है कि लू से बचें, दोपहर 12 से तीन बजे के बीच में बाहर निकलने से परहेज करें।

विद्यालयों, स्कूलों के समय में परिवर्तन किया जाए
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव ने निर्देश दिए हैं कि तहसील, विकास खण्ड स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किए जाये । सार्वजनिक स्थलोंख, कार्यालयों पर निःशुल्क शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए । पशुओं, पक्षियों हेतु पेयजल एवं शैल्टर आदि की समुचित व्यवस्था की जाए | स्वास्थ केन्द्र एवं ऑगनवाड़ी केन्द्रों में ओ०आर ० एस० पैकेट, संबंधित दवाओं की समुचित व्यवस्था की जाए । तीव्र गर्मी से बचाव हेतु विद्यालयों, स्कूलों के समय में परिवर्तन किया जाए। अस्पतालों व हेल्थ सेन्टरों में पावर सप्लाई की व्यवस्था की जाए। श्रमिकों, कामगारों के कार्य घण्टों में परिवर्तन एवं शैल्टर आदि की समुचित व्यवस्था की जाए। धार्मिक स्थलों , लोकभवनों , मॉल आदि को कूलिंग सेंन्टर के रूप में संचालित किया जाए। लू – प्रकोप ( हीटवेव ) से बचाव के लिये आवश्यक सहयोग हेतु एन.जी.ओ. धार्मिक संस्थानो / समाजसेवी संस्थाओं आदि के साथ समन्वय स्थापित की जाए तथा लू – प्रकोप ( हीटवेव ) से बचाव हेतु ” क्या करें व क्या न करें ” की प्रचार सामग्री का व्यापक प्रचार – प्रसार किया जाए।
शासन द्वारा दिये गये उक्त निर्देशों के कम में कोविङ -19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करते हुये अपने विभाग, कार्यालयों से संबंधित आवश्यक कार्यवाही करे।
उन्होंने कहा कि उपरोक्त के संबंध में आवश्यक सहयोग हेतु जनपद स्तर पर जिला आपदा विशेषज्ञ श्री प्रवीन किशोर, ( मो 0 नं0- 9454419470 ) से समन्वय स्थापित किया जा सकता है ।