Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Traffic advisory issued regarding Muharram in Agra, traffic will be diverted from 10 am on Sunday…#agranews
आगरा

Agra News: Traffic advisory issued regarding Muharram in Agra, traffic will be diverted from 10 am on Sunday…#agranews

382

आगरालीक्स…आगरा में यातायात एडवाइजरी जारी, रविवार सुबह 10 बजे से ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट. इन मार्गों पर पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे वाहन…

मोहर्रम पर्व के अवसर पर कमिश्नरेट आगरा में यातायात व्यवस्था सुगम व सुदृढ़ बनाये रखने हेतु दिनांक 06.07.2025 को समय सुबह 10.00 बजे से समाप्ति तक यातायात व्यवस्था में निम्नलिखित डायवर्जन किया जाता है। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कमिश्नरेट आगरा में मौहर्रम का पर्व 6 जुलाई को मनाया जाना प्रस्तावित है। उक्त पर्व पर एकत्रित होने वाली भीड़ की सुरक्षा / यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए सुचारू यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु निम्नवत रूट डायवर्जन किया जाता है।

  • पाय चौकी थाना कोतवाली के ताजिये को दृष्टिगत रखते हुए ढ़ाकरान, सदर भट्टी की ओर जाने वाले कामर्शियलवाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन छीपीटोला, बिजलीघर, चक्कीपाट होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • धूलियागंज चौराहे से सदर भट्टी से ढ़ाकरान की ओर आने वाले दो पहिया / चार पहिया वाहन सेंट जॉन्स व हरीपर्वत होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
    3.पालीवाल पार्क पीर कल्यानी की ओर से सुल्तानगंज पुलिया को जाने वाले वाहन जीवनीमंडी, वाटर वर्क्स एवं अन्य वैकल्पिक मार्ग से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • सुल्तानगंज की पुलिया से पालीवॉल पार्क की ओर जाने वाले वाहन वाटर वर्क्स से जीवनी मण्डी व अन्य वैकल्पिक मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे।
    5.वाटर वर्क्स कमला नगर की ओर से विजय नगर भगवान टाकीज को जाने वाले दो पहिया / चार पहिया वाहन सुल्तानगंज ओवर ब्रिज के ऊपर से अपने गंतव्य को जायेंगे। 6.भगवान टाकीज से कमला नगर वाटर वर्क्स की ओर जाने वाले वाहन सर्विस रोड से न जाकर सुल्तानगंज पुलिया ओवर से अपने गंतव्य को जायेंगे।
  • सुल्तानगंज पुलिया ओवर ब्रिज के नीचे सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बन्द रहेगा।
    8.एत्माद्दौला तिराहा से नया पुल (अम्बेडकर पुल) पर वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। उक्तवाहन रामबाग, वाटर वर्क्स, जीवनी मण्डी होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • यमुना किनारा से एत्माद्दौला जाने वाले वाहन जीवनी मण्डी वाटर वर्क्स रामबाग होकर एत्माद्दौला को जायेंगे।
    10.दो पहिया/ चार पहिया वाहन यमुना किनारे होकर स्ट्रेची पुल से होकर एत्माद्दौला आवागमन कर सकते हैं।
  • लोहामंडी की ओर से बोदला की ओर आने वाले वाहन मदिया कटरा से करकुंज आवास विकास होकर अपनेगन्तव्य को जायेंगे।
    12.बोदला की ओर से लोहामंडी जाने वाले वाहन कारगिल पेट्रोल पम्प से करकुंज होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
    13.रुई की मण्डी भोगीपुरा सीओडी चौराहों से ऑटो / ई-रिक्शा का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
  • तहसील चौराहा से शाहगंज की तरफ ऑटो / ई-रिक्शा का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
  • सेन्ट जॉन्स चौराहा से लोहामण्डी, लोहामण्डी से बोदला एवं लोहामण्डी से कोठी मीनाबाजार मार्गों पर ऑटो / ई-रिक्शा का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
  • सदर भट्टी चौराहा से मीरा हुसैनी तिराहा व हींग की मण्डी पुलिया की तरफ समस्त प्रकार के व्यवसायिक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
    17.बिजलीघर चौराहा से सुभाष बाजार तिराहा, मदीना होटल तिराहा, सदर भट्टी की ओर ऑटो / ई- रिक्शा का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। सभी ऑटो ई-रिक्शा औलिया रोड़ से छीपीटोला से रावली होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
    18.अबूलाला दरगाह से सुल्तानगंज की पुलिया सर्विस रोड़ पर समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
  • ताजियों को कर्बला ले जाने का समय निर्धारित नहीं होता है एवं शहर के हर मौहल्ले में ताजिया निकलते हैं।
    अतः सभी थाना क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस फोर्स रूट डायवर्जन कर तथा बैरियर आदि लगाकर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखी जायेगी। मुगल पुलिया के पास स्थित कर्बला में सबसे अधिक ताजिये दफन होते हैं, जो एन0एच0-19 के पास है। यह ताजिये सुल्तानगंज पुलिया के नीचे से मुगल पुलिया पार कर कर्बला को जायेंगे तथा कोई भी ताजिया एन०एच०-19 को क्रॉस नहीं करेगा, थाना प्रभारी न्यू आगरा / कमलानगर पुलिस एवं यातायात पुलिस के समन्वय से इस स्थान पर यातायात व्यवस्था का संचालन किया जायेगा।

    Written by
    Agraleaks Team

    AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

    Related Articles

    आगरा

    Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

    आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

    आगरा

    Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

    आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

    आगरा

    Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

    आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

    आगरा

    Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

    आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

    error: Content is protected !!