आगरालीक्स…गर्व है कि हम आगरा कॉलेज के छात्र हैं, 200 साल का हुआ आगरा कॉलेज, दुनिया भर में कॉलेज का नाम रोशन कर रहे पूर्व छात्रों को एकजुट करने की मुहिम, जानें पूरी प्रक्रिया।
आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो अनुराग शुक्ला ने बताया कि महाविद्यालय की वेबसाइट पर एक लिंक बनाया गया है, जिसमें पूर्व छात्र अपनी समस्त जानकारी भरकर महाविद्यालय से जुड़ सकते हैं।

प्राचार्य प्रो अनुराग शुक्ला ने इस हेतु एक समिति की घोषणा की, जिसमें प्रो मनोज कुमार रावत को प्रभारी बनाया गया है। सदस्यों में प्रो सुनीता रानी घोष, प्रो रीता निगम, प्रो अमित अग्रवाल, प्रो विवेक भटनागर, डा चंद्रवीर सिंह, डा शैलेंद्र सिंह, गौरव प्रकाश, डा मनीष शुक्ला, डा सत्यदेव शर्मा आदि सम्मिलित है।
समिति के प्रभारी पूर्व प्राचार्य मनोज कुमार रावत ने बताया की पूर्व छात्र इस लिंक http://www.agracollegeagra.or…