आगरालीक्स…आगरा में सीवर और पानी की पाइप लाइन की खुदाई से लोग परेशान, आवास विकास में मुश्किल से सड़क बनी, दूसरी बार धंसी. स्कूटी सवार घायल.
आगरा के आवास विकास सेक्टर आठ, जेल वाले रोड पर सीवर लाइन के लिए खुदाई की गई थी, खुदाई करने से गडढा हो गया। स्थानीय लोगों के प्रदर्शन करने के बाद सड़क बनाई गई। तीन महीने पहले सड़क धंस गई और गहरा गडढा हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया तो सड़क दोबारा बना दी गई।

सड़क धंसी, स्कूटी सवार घायल
सोमवार रात को आवास विकास कॉलोनी सेक्टर आठ में गडढा हो गया, गडढे में स्कूटी सवार गिर गया। इससे उसके हाथ और पैर में चोट आई है। इसके बाद ट्रक वहां से निकला, ट्रक भी सड़क पर हुए गडढे में फंस गया। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
शहर में दो दर्जन जगह पर खुदाई, बारिश से दलदल
सीवर लाइन और पाइप लाइन डालने के लिए शहर में दो दर्जन जगह पर खुदाई चल रही है। ऐसे में बारिश होने से दलदल बन गया है, लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। अलबतिया रोड पर सड़क की खुदाई करने के बाद मरम्मत न करने पर लोगों ने धरना भी दिया था।
