आगरालीक्स…आगरा कैंट से रुंधी (पलवल) के बीच 08 से 20 सितंबर तक चलेगी अनारक्षित मेमू स्पेशल ट्रेन. जानिए क्या होगी टाइमिंग
मथुरा में आयोजित जन्माष्टमी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और अतिरिक्त यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में आगरा मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए आगरा कैंट– रुंधी के बीच अनारक्षित मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
गाड़ी संख्या 01943 आगरा कैंट–रुंधी मेमू स्पेशल तथा टगाड़ी संख्या 01944 रुंधी–आगरा कैंट मेमू स्पेशल का संचालन 08 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक कुल 13-13 ट्रिप किया जाएगा। ट्रेन संख्या 01943 आगरा कैंट से शाम 04:00 बजे रवाना होकर रात 07:30 बजे रुंधी पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 01944 रुंधी से शाम 07:45 बजे रवाना होकर रात 11:15 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन रुनकता, बाद, मथुरा जंक्शन, छाता, कोसी कलां और होडल सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करेगी। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित यात्रा और सुगम आवागमन के लिए रेलवे प्रतिबद्ध है।