आगरालीक्स…आगरा में अब फिलहाल एक सप्ताह तक बारिश के आसार नहीं. उमस फिर बढ़ेगी. जानिए आज कितना रहा तापमान
आगरा में पिछले चार दिन से हो रही बारिश का क्रम आज सोमवार को टूट गया. सुबह से ही आसमान साफ रहा और दिन में धूप निकली. पिछले दिनों से हो रही बारिश ने आगरा के मौसम को पूरी तरह से बदलकर रख दिया था और रात के समय एसी और कूलर तक लोगों ने बंद कर दिए थे लेकिन आज फिर से धूप निकलने से तापमान भी बढ़ा है और उमसभरी गर्मी भी महसूस हुई है.
आईएमडी के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में बारिश के कोई आसार नहीं है. इससे तापमान फिर से बढ़ेगा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 07/09/26) 33.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 07/09/26) 24.5
Departure from Normal(oC) -1.5