आगरालीक्स….आगरा के राजा की मंडी स्टेशन स्थित मां चामुण्डा देवी का वार्षिक मेला 12 अप्रैल को. फूल बंगला, देवी जागरण भी होगा. 9 को निकलेगी कलश यात्रा तो इस दिन होगा भंडारा
प्राचीन मंदिर मां चामुण्डा देवी ( राजामंडी स्टेशन के निकट) वार्षिक मेला भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। 9 अप्रैल को मंगल कलश यात्रा के साथ वार्षिक मेला का शुभारम्भ होगा। 12 अप्रैल को भव्य फूल बंगला व देवी जागरण और 14 अप्रैल को भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी प्रबंध एवं सेवा समिति के पदाधिकारियों ने मंदिर परिसर में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रमम में देते हुए श्रद्धालुओं को मेले में आने का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर मां दुर्गा के खूब जयकारे गूंजे।
अध्यक्ष चौधरी दरब सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 अप्रैल को सर्वप्रथन विधि विधान से पूजन के साथ कलश स्थापना के साथ वार्षिक मेले का शुभारम्भ होगा। उसके उपरान्त कलश यात्रा निकलेगी, जिसमें 3 हजार से अधिक महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर बैंड बाजों के साथ श्रद्धा भाव में नाचती गाती चलेंगी। सचिव विपिन चौधरी, कोषाध्यक्ष विजय दत्त शर्मा, पार्षद विक्रांत सिंह कुशवाह, वीरेन्द्रानन्द ब्रह्मचारी कलश यात्रा शाम 4 बजे मंदिर से प्रारम्भ होकर, न्यू राजामण्डी, तोता का ताल, लोहामण्डी चौराहा, बल्देवगंज, लोहामण्डी बाजार, राजामण्डी रेलवे फाटक से बाजार होते हुए, सेंट जॉन्स चौराहा, किदवई पार्क से पुनः मंदिर पहुंचकर विश्राम लेगी। 12 अप्रैल को माता रानी का अलौकिक श्रंगार व फूल बंगला के साथ 84 भोग लगाए जाएंगे। रात को देवी जागरण होगा। 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से भण्डारे में हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर मुख्य महन्त सुरेन्द्र गिरि संजय, लाला, सोनू अशोक, सुशील, दिलीप कुमार, श्यामू आदि उपस्थित थे।