आगरालीक्स….गायत्री पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम में मनाया प्री प्राइमरी एवं प्राइमरी वर्ग के वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह
गायत्री पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिक उत्सव एवं मेधावी छात्र – छात्राओं के पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री पब्लिक स्कूल की संस्थापिका राधारानी शर्मा, प्रबंध निदेशक प्रद्युम्न चतुर्वेदी, प्रधानाचार्या मोनिका सिंह, उप प्रधानाचार्या रिंकू जैन, हेड मिस्ट्रेस इला कुमार एवं येशा द्वारा परम पूज्य गुरुदेव श्री राम शर्मा आचार्य के चरणारविंद में पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन छात्रा इशिका गर्ग एवं छात्र अक्षत कुमार द्वारा कुशलतापूर्वक संपन्न किया गया। विद्यालय के हेड बॉय सक्षम राना एवं हेड गर्ल यश्वी उपाध्याय ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। छात्र प्रेरक परमार, संचिका सिंह, यश गौतम, अनुष्का अग्रवाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विदयार्थी याशिका गुप्ता ,अविका जैन, प्रांजल सक्सेना, दक्ष ने पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन किया।
वार्षिकोत्सव की थीम
Theme: Rainbow – A Canvas of Joy इन्द्रधनुष के विभिन्न रंगों और उनके गहरे अर्थ को दर्शाती नृत्य संगीत के माध्यम से विभिन्न प्रस्तुति इस प्रकार रहीं
- Beautiful Life कक्षा नर्सरी के छात्रों ने इंद्रधनुष के आलोक में जीवन के रंगों की मनोहारी छटा प्रस्तुत की ।
- Violet कक्षा 2 के विद्यार्थियों ने बैंगनी रंग की वीणा से सपनों और आकांक्षाओं के बीज अंकुरित किए।
- Indigo कक्षा 3 के छात्र-छात्राओं ने नीले रंग के प्रकाश में विवेक का दीप प्रज्ज्वलित करने का प्रयास किया।
- Blue कक्षा 1 के छात्र-छात्राओं ने आसमानी रंग के शांति सरिता विश्वास और निष्ठा के प्रवाह को पुष्ट किया ।
- Green कक्षा 4 और 5 के विद्यार्थियों ने हर्ष रंग के हरित प्रभात के माध्यम से विकास के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी।
- Yellow कक्षा 2 के विद्यार्थियों ने हर्ष और सकारात्मकता के प्रतीक पीले रंग के माध्यम से जीवन को प्रसन्नता से आलोकित करने का संदेश दिया ।
- Orange एल. केजी. के नौनिहालों ने आध्यात्मिक आभा का संचार किया ।
- Red कक्षा 4 और 5 के विद्यार्थियों ने लाल रंग के अनुरागी रंजन से प्रेम और जुनून का स्वर प्रस्फुटित किया ।
- Finale में प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी ।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक प्रद्युम्न चतुर्वेदी ने मेधावी तथा विशिष्ट प्रतिभा वाले छात्र – छात्राओं को पुरस्कृत किया एवं अपने उद् बोधन द्वारा उनकी कलात्मक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सेकेंडरी इंचार्ज मनीषा श्रीवास्तव एवं सेकेंडरी इंचार्ज गुंजन शर्मा, प्राइमरी इंचार्ज वर्षा गुप्ता, प्री प्राइमरी इंचार्ज आरती श्रीवास्तव की सक्रिय भागीदारी रही।