आगरालीक्स…आगरा में यमुना आरती में की गई प्लास्टिक इस्तेमाल न करने की अपील. बाजार जाने पर झोला साथ रखने को किया जागरूक…
आगरा प्राचीन कैलाश मंदिर महंत गौरव गिरी ने बताया कि यह यमुना आरती प्रत्येक सोमवार शाम को कैलाश घाट पर आयोजित की जाती हैं जिसमें शहर भर के यमुनाप्रेमियों को आमंत्रित कर यमुना शुद्धिकरण के लिये प्रेरित किया जाता हैं एवं संकल्प भी करवाया जाता हैं। श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी संस्थापक अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने कहा कि इस बात का चिंतन मनन है कि हम कैसे अपनी वसुंधरा को बचा सकते हैं। ऐसे कई तरीके हैं जिसे हम अकेले और सामूहिक रूप से अपनाकर धरती को बचाने में योगदान दे सकते हैं। लेकिन यह तभी संभव होगा जब पृथ्वी हरी-भरी तथा प्रदूषण से मुक्त रहे और उसे यह उपहार आप ही दे सकते हैं। बाजार जाते समय साथ में कपड़े का थैला या बॉस्केट ले जाएं। पॉलीथिन का उपयोग पूरी तरह से बंद कर दें। अगर समय रहते कोई उपाय नहीं किए तो समस्याएं विकराल रूप धारण कर लेंगी। इसलिए सभी को एकजुट होकर पृथ्वी को बचाने के उपाय करने होंगे। इसमें प्रशासन, सामाजिक संगठन, स्कूल, कालेज सहित सभी को इसमें भागीदारी निभानी होगी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि शबाना खंडेलवाल, आशुतोष श्रोत्रिय, पूनम श्रोत्रिय, अमित तिवारी, सिल्वेस्टर शर्मा, डॉ महेश धाकड़ को यमुना साधक सम्मान से सम्मानित किया गया। बेजुबान पशुओं के लिए मिट्टी का बर्तन तुलसी वृक्ष यमुना मां आरती का स्मृति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महंत गौरव गिरी व डॉ मदन मोहन शर्मा ने यमुना किनारे पॉलीथिन आदि प्रदूषक तत्वों को न फेंकने के लिए कार्यक्रम में मौजूद जनता से संकल्प भी कराया। सभी लोगों ने हाथ ऊपर कर सहमति जताते हुए यमुना स्वच्छता अभियान में सहयोग करने का आश्वासन दिया। आरती में प्रमुख रूप से पंकज गुप्ता, विवेक पाराशर, अतुल यादव, दीपक सारस्वत, अभिषेक, विपुल, नकुल सारस्वत, सागर गिरी, पंकज सिंह राठौर, अमित सारस्वत, विशाल शर्मा आदि उपस्थित थे।