आगरालीक्स…आगरा में तीन दिन लू चलने का अलर्ट. 25 जून से बदल सकता है मौसम. बारिश के बन रहे आसार. जानें आज का तापमान
आगरा में दो दिन पहले हुई बारिश ने कुछ हद तक लू से तो राहत प्रदान की है लेकिन उमसभरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. दिन में निकल रही धूप ज्यादा चुभ तो नहीं रही है लेकिन पसीने से तरबतर कर रही है. हालांकि शाम होने के बाद मौसम ठीक हो रहा है जिसके कारण न्यूनतम तामपान में कमी आई है.
आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में तीन दिन लू चलने के आसार हैं. तापमान में भी बढ़ोतरी होगी. हालांकि 25 जून के बाद मौसम बदल सकता है और आगरा में बारिश के आसार बन रहे हैं. इस महीने के आखिर में मानसून भी दस्तक दे सकता है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 21/06/24) 41.5
Departure from Normal(oC) 2.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 21/06/24) 27.7
Departure from Normal(oC) -0.2