Wednesday , 25 November 2026
Home आगरा Agra News: Art exhibition Sarang inaugurated in Agra. Overview of over 150 artworks…#agranews
आगरा

Agra News: Art exhibition Sarang inaugurated in Agra. Overview of over 150 artworks…#agranews

347

आगरालीक्स…आगरा में कला प्रदर्शनी सारंग का शुभारंभ. 150 से अधिक कलाकृतियों का अवलोकन…

जिला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान,आगरा में कला प्रदर्शनी सारंग 2023-24 का आयोजन हुआ. इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक धर्मपाल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि विभाग प्रचारक आनंद द्वारा किया गया. विधायक डा. धर्मपाल सिंह, उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डाॅ. इंद्र प्रकाश सिंह सोलंकी, उप प्राचार्य पुष्पा कुमारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गोंड एवं कार्यक्रम संयोजक/प्रभारी डाॅ. डीके गुप्ता प्रवक्ता डायट ने कला प्रदर्शनी “सारंग-2023-24 “के फोल्डर का विमोचन किया.

स्वागतोपरांत सभी अथितियोंं के द्वारा सारंग कला प्रदर्शनी में डायट प्रवक्ता, बेसिक एवं माध्यमिक के अध्यापकों द्वारा प्रदर्शित 150 से अधिक कलाकृतियों का अवलोकन किया। साथ ही डायट प्रांगण में पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। विधायक डॉ धर्मपाल सिंह ने कहा कि शिक्षकों एवं प्रवक्ता की कलाकृतियों में भारतीय संस्कृति एवं परंपरा की झलक प्रदर्शित हो रही है, जो छात्रों को हमारी संस्कृति से जोड़ने तथा अपने भावों को व्यक्त करने का एक अच्छा साधन है।

उप शिक्षा निदेशक डॉ. आईपीएस सोलंकी द्वारा सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि कला अपने भावों को व्यक्त करने का एक सशक्त साधन है जो बच्चों का संपूर्ण विकास करने में सहायक सिद्ध होगा। प्रत्येक कलाकृति को देखने के पश्चात भारतीय कला संस्कृति एवं शिक्षकों के नवाचारों को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. डीके गुप्ता ने आगरा जिले के सभी शिक्षकों एवं प्रवक्ताओं की कलाकृतियों को एक मंच प्रदान करते हुए कला संस्कृति एवं रीति रिवाज को शिक्षा से जोड़ते हुए जन-जन तक पहुंचाने का एक सरल माध्यम बताया।

कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रवक्ता यशवीर सिंह, डॉ प्रज्ञा शर्मा, धर्मेंद्र गौतम यशपाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, हिमांशु सिंह, रंजना पांडे, रचना यादव, प्रभाकर शर्मा, मुकेश सिंहा , महेश जोशी, गौरव भार्गव, अमित दीक्षित, आकांक्षा आदि समस्त स्टाफ, एवं डीएलएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Ajanta Sweets wedding Special sweets

आगरालीक्स…आगरा में शादी समारोह के बदले ट्रेंड में मिठाई भी खास होनी...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th November 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Dr. Jaysingh ‘Neerad’ — A Name with Diverse Facets: Literary Discussion and Public Felicitation Ceremony on the 29th November in Agra

आगरालीक्स...आगरा में डॉ. जयसिंह ‘नीरद’— एक नाम, विविध आयाम, साहित्य विमर्श एवं...

आगरा

Agra News: GRP constable saves a passenger’s life by performing CPR at Agra Cantt railway station

आगरालीक्स…आगरा कैंट स्टेशन पर अचानक एक यात्री के सीने में उठा दर्द,...

error: Content is protected !!