आगरालीक्स…आगरा में पति—पत्नी और वो…फिर रास्ते से हटाने के लिए खेला गया खूनी खेल…चौंकाने वाला खुलासा
आगरा में मर्डर का सनसनीखेज खुलासा पुलिस ने किया है. पति—पत्नी और वो इस मामले की अहम कड़ी थी जिसके तह तक जाकर पुलिस ने इस हत्याकांड का राज खोला तो हर कोई हैरान रह गया. इस मामले में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी ही चालाकी के साथ पति को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने हत्या में शामिल पत्नी और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है.
घटना थाना निबोहरा के गांव पंछाय की है. पुलिस के अनुसार गांव की रहने वाली महिला सोनिया उर्फ सुनीता का पास के गांव पुरा भगतू में रहने वाले भोलाराम से प्रेम संबंध हो गए. इसकी जानकारी जब सोनिया के पति लीलाधर को हुई. वह दिल्ली में नौकरी कर रहा था लेकिन ऐसा मामला सुनने के बाद वह नौकरी छोड़कर गांव में ही रहने लगा. कई बार उसने पत्नी को भोला से मिलने पर रोका. लेकिन पत्नी नहीं मानी. एक बार गुस्साए लीलाधर ने पत्नी सोनिया की पिटाई भी कर दी .
बीती 27 अगस्त को लीलाधर का अपने बड़ी भाई लेखराज के साथ मेड़ को लेकर विवाद हो गया. लेकिन इस विवाद का फायदा सोनिया ने प्रेमी भोलाराम के साथ मिलकर उठाया. भोला और सोनिया ने मिलकर रात में घर के बाहर सो रहे लीलाधर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और इस हत्या का आरोप बड़े भाई लेखराज के पुत्रों पर लगा दिया.
पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी कि तभी पुलिस को लीलाधर की पत्नी के भोलाराम के साथ प्रेम संबंधों की जानकारी हुई. इस पर पुलिस ने अपना फोकस इन दोनों पर कर लिया. पुख्ता जानकारी होने पर पुलिस ने धनौला मंदिर के पास से पत्नी सोनिया भोलाराम को पकड़ लिया और बाद में सोनिया को भी अरेस्ट कर लिया. पूछताछ में दोनों ने हत्या करना कबूल भी किया है.
चार बच्चों की मां है सोनिया
सोनिया और लीलाधर के चार बच्चे हैं. इनमें तीन बेटियां और एक बेटा. लेकिन प्रेमांध सोनिया ने अपने पति की हत्या कर दी. पुलिस ने सोनिया को हत्या के जुर्म में जेल भेज दिया है. ऐसे में चारों बच्चों के लालन पालन को लेकर गांव में चर्चाएं चल रही हैं.