आगरालीक्स…दिल्ली की रामलीला में भगवान राम का किरदार निभा रहे कलाकार की हार्ट अटैक से मौत. मंच पर डॉयलॉग बोलते समय हुआ सीने में दर्द…वायरल वीडियो देखें
बीते कुछ समय से देश में हार्ट अटैक से मौत की कई घटनाएं सामने आई हैं. अचानक सीने में दर्द उठता है और आदमी गिर पड़ता है जिसके बाद उसकी मौत हो जाती है. ताजा मामला दिल्ली की रामलीला का है. यहां मंच के दौरान ही भगवान राम का किरदार निभा रहे कलाकार को सीने में दर्द हुआ. इस पर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
मृतक कलाकार का नाम सुशील कौशिक पुत्र लेफ्टिनेंट एसके कौशिक है. सुशील शिव खंड विश्वकर्मा नगर इलाके में रहते थे और पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे. वे शाहदरा की रामलीला में भगवान राम का रोल अदा कर रहे थे. मंच पर डॉयलॉग बोलते समय उन्हें सीने में दर्द हुआ. अस्पताल लेजाया गया जहां उनकी मौत हो गई. इसका वीडियो भी वायरल हो गया है.