आगरालीक्स…आगरा में वृंदावन के कलाकारों ने बिखेरे ब्रज लोक नृत्य के रंग. ब्रज लोक गीत संगीत और नृत्य पर झूमे दर्शक
उ. प्र. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से सेंट जोन्स चौराहा स्थित वैश्य बोर्डिंग हॉउस में चल रही मण्डल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में 13वें दिन खादी का मंच पर ब्रज के लोक नृत्य की प्रस्तुति हुई। जिसमें वृदावन से आए कलाकरों ने श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित मनोहरी लीलाओं का मंचन एवं नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। शुभारम्भ मुख्य अतिथि विद्यायक डॉ. जीएस धर्मेश, जिला परिक्षत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी नीतू यादव, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अनिल कुमार और सर्वी इवेंट के प्रबंधक निदेशक अंजुल कुलश्रेष्ठ ने किया।
ब्रज लोक गीतों की मनोहारी प्रस्तुत देते हुए रात श्याम सपने में आए, दहिय पी गए सररररर, कान्हा बरसाने में आय जइओ, बुलाय रही राधा प्यारी आदि मशहूर भजन सुनाए। कलाकारों ने महारास, डांडिया, मयूर नृत्य, लठामार व फूलों की होली आदि लीलाओं का मंचन किया। कलाकरों का राधा-कृष्ण का मूयर नृत्य एवं फूलों की होली देख पडाल में बैठे दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। ठंड काफी ज्यादा होने के बावजूद भी खादी प्रदर्शनी में दर्शकों की संख्या कोई कमी नहीं दिखी। सभी का धन्यवाद एकता जैन ने दिया। इस अवसर पर दिलीप कुमार, अनीता गुप्ता, रमेश चंद्र, विमल कुमार आदि मौजूद रहे।
प्रदर्शनी में यह सामान है उपलब्ध
जिला परिक्षत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी नीतू यादव ने बताया कि खादी में दरी, चद्दर, साडिय़ां, पानीपत एवं टोंक की दरी फर्श, कम्बल,जेन्ट्स शॉल, कार्डिगन, टसर पेपर सिल्क, प्रिन्ट एवं बोर्डर सिल्क, ग्रामोद्योग उत्पादों में दक्षिण भारत के जूट के पायदान, महिला मण्डल के उत्पाद, अचार, मसाले, पापड़, नमकीन, शेम्पू, अगरबत्ती, बांस के आकर्षक उत्पाद, हस्त शिल्प के उत्पाद, सर्दी की स्वास्थ्यवर्धक खुराक सहित अनेक उत्पाद इस बार भी प्रदर्शनी में उपलब्ध है |