आगरालीक्स…ताजमहल सहित अन्य स्मारकों की आनलाइन टिकट 30 रुपये की. क्लोन वेबसाइट के जरिए ठगी के प्रयास, लेकिन नहीं हो रहा आनलाइन पेमेंट, जांच शुुरू
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी एएसआई की क्लोन बेवसाइट बना दी गई है जिसके पर एएसआई द्वारा संरक्षित स्मारकों की टिकट बुक की जा रही है और इनके रेट कम कर दिए गए हैं. आगरा में ताजमहल, सिकंदरा, आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी सहित कई स्मारक एएसआई के संरक्षित स्मारकों की सूची में आते हैं और इनके भी रेट कम किए गए हैं. ताजमहल के टिकट रेट आनलाइन 45 रुपये है जिसे 30 रुपये बतााया गया है. हालांकि आनलाइन भुगतान नहीं हो रहा है. इसकी जानकारी होने पर एएसआई ने जांच शुरू कर दी है और तकनीकी सहायता से इसके बारे में पता किया जा रहा है..
एएसआई की वेबसाइट https://asi.paygov.org.in है जिस पर स्मारकों के आनलाइन टिकट बुक किए जाते हैं लेकिन इस वेबसाइट की क्लोनिंग कर https://pilotasi.paygov.org.in बना दी गई है. आरिजनल वेबसाइट पर आनलाइन टिकट बुक करने के लिए आईडी डिटेल की जरूरत होती है लेकिन क्लोन वेबसाइट पर बिना इसके टिकट बुक हो रहे हैं. लेकिन वेबसाइट पर आनलाइन पेमेंट नहीं हो रहा है.
इस संबंध में ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि इसकी जानकारी होने पर टेक्निकल सेल को इसकी जानकारी दी गई है. भुगतान नहीं होने से ठगी की संभावना कम है.