आगरालीक्स…आगरा में वन दरोगा और टीम पर हमला. आरोपी कर रहे थे हरे पेड्रों की कटाई. मुकदमा दर्ज
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में आज हरे पेड़ों की कटाई कर रहे लोगों ने वन दरोगा और टीम पर हमला बोल दिया. बताया जाता है कि आरोपियों ने उन्हें दौड़ा—दौड़ा कर पीटा. किसी तरह पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टीम को जंगल से बाहर लाई.
थाना खंदौली के टेढ़ी बगिया के जंगल में वन दरोगा अपनी टीम के साथ गश्त पर थे. इस दौरान उन्होंने हरे पेड़ों की कटाई करते हुए लोगों को पकड़ लिया. आरोप है कि इससे गुस्साए आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया और दौड़ा दौड़ा कर पीटा. वन विभाग के दरोगा की तहरीर पर एक दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है.