आगरालीक्स…आगरा के पास हाइवे पर युवक की गोली मारकर हत्या. हाइवे किनारे पड़ा मिला शव. गर्दन और सीने में मारी गई गोली…
आगरा के पास फरह में हाइवे किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला है. युवक की गर्दन और सीने में गोली मारकर हत्या की गई है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया. पुलिस ने उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच कर रही है.
ये है मामला
घटना थाना फरह के कुरंदा गांव के पास की है. हाइवे पर आज सुबह कुछ लोगों ने एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा. शव मिलते ही सनसनी मच गई. ग्रामीणो ंने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस जांच में पता चला कि युवक के गर्दन और सीने में गोली मारी गई है. पुलिस ने मृतक के संबंध में आसपास के लोगों से जानकारी भी की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी. पुलिस ने आसपास के गांवों, चौकी व थानों में फोटो भेजा है. इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए भी पहचान करने की कोशिश की जा रही है.