आगरालीक्स…आगरा नेशनल चैंबर के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए अतुल गुप्ता. उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर ये बने विजेता
नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स आगरा के चुनाव में अतुल गुप्ता निर्विरोध अध्यक्ष पद पर निर्वासित हुए हैं. उपाध्यक्ष के लिए दो पदों पर चुनाव हुआ था जिसमें पांच प्रत्याशी. उपाध्यक्ष पद पर अंबा प्रसाद गर्ग और मनोज गुप्ता विजेता बने हैं. अंबा प्रसाद गर्ग को 376 तो मनोज गुप्ता को 365 मत मिले.
वहीं कोषाध्यक्ष पद पर नितेश अग्रवाल ने बाजी मारी है. इन्हें 649 वोट मिले हैं, दूसरे स्थान पर सचिन सारस्वत रहे जिन्हें 208 वोट मिले.