आगरालीक्स …आगरा में गायत्री डेवलेपवेल के फ्लैट की नीलामी 30 अप्रैल को होगी, 16 करोड़ के बकाएदार निखिल होम्स की संपत्तियों का मूल्यांकन कराया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश भू सम्पदा विनियामक प्राधिकरण रेा से आगरा के कई बिल्डरों पर शिकंजा कसा गया है। मै. गायत्री डेवलेपवेल प्राइवेट लिमिटेड के मनहर गार्डन में कुर्क एक फ्लैट नंबर 438 की 30 अप्रैल को तहसील सदर में नीलामी की जाएगी।
निखिल होम्स पर कसा शिकंजा
16 करोड़ के बकाएदार निखिल होम्स एसोसिएट के डायरेक्टर शैलेंद्र अग्रवाल की संपत्तियों का मूल्यांकन पीडब्ल्यूडी से प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है। जिससे संपत्तियों का वास्तविक मूल्य पता चल सके और नीलामी कराई जा सके।