Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: ‘Baal Krishna’ organized on the annual day of Gayatri Public School, Agra…#agranews
आगरा

Agra News: ‘Baal Krishna’ organized on the annual day of Gayatri Public School, Agra…#agranews

225

आगरालीक्स…आगरा के गायत्री पब्लिक स्कूल वार्षिकोत्सव पर हुआ ‘Baal Krishna’ का आयोजन. बच्चों ने अपने ही अंदाज में किया कृष्ण लीलाओं का मंचन, देखें फोटोज

गायत्री पब्लिक पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम में वार्षिकोत्सव एवंम्‌ मेधावी छात्र/छात्राओं के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री पब्लिक स्कूल की फाउन्डर प्रेसीडेंन्ट राधारानी शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर प्रद्युम्न चतुर्वेदी’, निदशिका रंजनी मेनन चतुर्वेदी’, प्रधानाचार्य मोनिका सिंह, उप प्रधानाचार्या रिंकू जैन, सेकेंड्री इंचार्ज गुंजन शर्मा, प्राइमरी वर्षा गुप्ता, प्राइमरी इंचार्ज मीना भार्गव, प्री प्राइमरी इंचार्ज आरती श्रीवास्तव, प्री इंचार्ज फरहत नाजमी द्वारा परमपूज्य गुरूदेव श्री राम शर्मा आचार्य’ के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित करके किया। स्कूल Choir ने जय श्री कृष्ण, श्री कृष्ण गोविन्द गीत पर सुन्दर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन छात्र हर्षित सिंह एवं छात्रा नंदनी वर्मा द्वारा सफलता पूर्वक किया गया। विद्यालय के Head Boy प्रतीक शर्मा एवं अक्षरा जैन ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। विद्यार्थी प्राची
चौधरी, नव्या भारद्वाज, जेनब खान एंव पंखुरी गुप्ता ने वार्षिक रिपॉट प्रस्तुत की। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन गीतांजलि ठाकुर, अनन्या शर्मा, श्रेया अग्रवाल एंव कामरान ने संचालन किया। वार्षिकोत्सव की थीम Baal Krishna थी। जिसमें भगवान श्री कृष्ण की बचपन की जीवन शैली को इस प्रकार प्रस्तुत किया।

  1. Krishna Janam- कक्षा ३ के छात्र-छात्राओं ने – आयो रे आयो शुभ दिन आयो गीत पर सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति दी और यह बताया कि धरती पर जब श्री कृष्ण ने जन्म लिया तब गोकुलवासियों समेत तीनों लोक के देवी-देवताओं ने उनका स्वागत किया और पूरा संसार भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर पुलकित होकर झूम उठे।
  2. Makhan Chor- कक्षा एल०के०्जी० के छात्र-छात्राओं ने नटखट बाल गोपाल की शरारतों का वर्णन करते हुए “ब्रज धाम, बृज का वासी, कान्हा नंद किशोर गीत पर सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति दो और बताया कि श्री कृष्ण बचपन से ही बड़ नटखट थे।
  3. Kaliya Mardan- छात्र-छात्राओं ने “म्युजिकल बीट्स’ पर बताया कि किस तरह श्री कृष्ण ने कालिया नाग का मर्दन किया। श्री कृष्ण के समक्ष कालिया नाग क समर्पण से यह संदेश दिया कि जीवन में अपनी कार्य कुशलता से मुश्किलों को निष्फल किया जा सकता है।
  4. Banka Kanhaiya- कक्षा नर्सरी के छात्र-छात्राओं ने “बांका कन्हैया’ गीत द्वारा राधा कृष्ण की सुंदर प्रस्तति देकर बताया कि पूरे संसार का संचार करने वाले श्री कृष्ण हैं| राधा कृष्ण ने मिलकर न केवल हमें एक दूसरे से प्रेम करना सिखाया बल्कि यह भी सिखाया कि प्रेम के साथ धैर्य, त्याग और अपने प्रेम का साथ देने की शक्ति का होना भी जरुरी है|
  5. Krishna Relation with Yasodha- कक्षा यू०के०जी० के छात्र-छात्राओं ने “छोटी छोटी गईया छोटे छोटे ग्वाल’ गीत के द्वारा सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति देकर बताया कि किस प्रकार माँ यशोदा अपने प्यार एंव ममता को श्री कृष्ण पर न्यौछावर करती हैं। एक माँ एंव पुत्र के सम्बंध को छात्रों ने बहुत मनमोहक रूप से चित्रित किया।
  6. Goverdhan Leela- कक्षा २ के छात्र-छात्राओं ने “म्युजिकल बीट्स’ पर सुन्दर प्रस्तुति दी। जिसमें उन्होंने दर्शाया कि भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उगली पर उठाकर देवराज इंद्र का अहंकार तोड़ा और यह संदेश दिया कि इंसान को जीवन में घृणा, ईर्ष्पा और अहंकार आदि भाव को त्याग कर सत्पथ पर आगे बढ़ते रहना चाहिए।
  7. Achyutam Keshavam- कक्षा १ के छात्र-छात्राओं ने ‘अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम’ गीत पर बहुत ही सुंदर प्रस्तुति देकर बताया कि ईश्वर मधुर स्वभाव और विनम्र लोगों का साथ कभी नहीं छोड़ते हैं। भगवान केवल प्रेम के रिश्तों को मानते हैं। सच्ची निष्ठा एंव शिद्दत से जो ईश्वर की भक्ति करते हैं ईश्वर सदैव उनके साथ रहते हैं |
  8. Finale – कक्षा नर्सरी के छात्र-छात्राओं ने “जहाँ जहाँ राधे जायेंगे वहाँ जायेंगे मुरारी’ गीत पर सुन्दर नृत्य को प्रस्तुत करके बृज की फूलों की, रंगों की, एंव AGAR होली का दर्शाया। राधा कृष्ण के प्रेम का प्रतीक माना जाने वाला यह पर्व दुनियाभर में मशहूर है। किस प्रकार नदंगाव के कन्हैया अपनी सखाओं के साथ राधारानी के पास बरसाना जाया करते थे वहीं पर राधा रानी और गोपियों श्री कृष्ण और उनके सखाओं की
    शरारत से परेशान होकर उन्हें सबक सिखाने के लिए लाठियाँ बरसाती। इसका मनोहारी चित्रण छात्र-छात्राओं ने बहुत ही कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया |
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

error: Content is protected !!