आगरालीक्स…आगरा के निर्मल कुमार जैन का हुआ निधन लेकिन इनके नेत्रदान से रोशन होंगी दो अंधकारमय जिंदगियां…
खतैना रोड, जयपुर हाउस निवासी निर्मल कुमार जैन (83) सुपुत्र स्व. नैमीचंद बैनारा का आज शुक्रवार शाम को निधन हो जाने के बाद उनके परिवारजनों ने क्षेत्र बजाजा कमेटी के रिषी मित्तल से नेत्रदान के लिए संम्पर्क किया। सूचना पर एसएन के नेत्र बैक इंचार्ज डा.शेफाली मजूमदार के निर्देशन में डाक्टर अर्पित, डा.जतिन, डा.विशाल व ग्रीफ काउन्सलर दीपक शर्मा ने कार्निया प्राप्त की।
प्राप्त कार्निया से दो लोगों को रोशनी मिलेगी। कमेटी के अध्यक्ष अनिल जिंदल व महामंत्री राजीव अग्रवाल ,नेत्रदान प्रभारी विशनू जैन व नंदकिशोर गोयल ने नेत्रदान के लिए 9359555111 पर संपर्क करने की अपील की है।