आगरालीक्स…आगरा में घर के अंदर खड़ी कार और पीतल की मूर्ति चोरी करने वाले पुलिस ने पकड़े. 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा. यहां के रहने वाले हैं चोर
आगरा के कमला नगर स्थित पॉश कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी कार और पीतल की मूर्ति चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने वारदात के 24 घंटे बाद ही अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने कार और अन्य सामान भी बरामद कर लिया है. चोरों ने मूर्ति के टुकड़े टुकड़े कर दिए हैं. पुलिस दोनों आरोपियों से अभी पूछताछ कर रही है.
ये है पूरा मामला
थाना कमला नगर स्थित अलका कुंज में पारुल गर्ग रहती हैं. बीते रोज चोरों ने इनके घर में खड़ी कार और पीतल की गणेश जी की मूर्ति को चोरी कर लिया था. पीड़िता उस समय घर में अकेली थी जिसके कारण वह डरकर छुप गई थीं. चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से 24 घंटे के अंदर चोरों को खोज निकाला और उनको सुल्तानगंज की पुलिया के पास से अरेस्ट कर लिया.

पकड़े गए चोरों के नाम नवीन उर्फ चद्दरा पुत्र चरनलाल और रमन उर्फ पोपला पुत्र हरीशचन्द्र उर्फ हरिया हैं. दोनों ही कमला नगर के नई आबादी में रहते हैं. पुलिस ने इनके कब्जे से रिट्स कार बरामद कर ली है. चोरों ने गणेश की पीतल की मूर्ति के टुकड़े—टुकड़े कर दिए जिन्हें भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.इसके अलावा एक सब्बल, एक हथौड़ा और बाइक भी बरामद की है.