आगरालीक्स …आगरा में आटो और ई रिक्शा के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक, आटो और ई रिक्शा की संख्या बढ़ने से लग रहे जाम के बाद लिया निर्णय।
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली 1998 के नियम 178 के प्रदत्त शक्तियों को आधार बनाकर अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा है कि नगर क्षेत्र में आटो और ई रिक्शा का संचालन अधिक हो रहा है, इससे हर समय जाम लगा रहता है। आम लोगों के साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटकों को परेशानी होती है। इनका संचालन लगातार बढ़ने से बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।
10 जनवरी के बाद नहीं होंगे नए पंजीकरण
नगर निगम आगरा, नगर पंचायत दयालबाग और स्वामी बाग क्षेत्र में 10 जनवरी से आटो और ई रिक्शा के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही ई रिक्शा के लिए रूट भी निर्धारित किए जाएंगे।
शहर में 21 हजार से अधिक आटो और ई रिक्शा
शहर में आटो और ई रिक्शा बड़ी संख्या में हैं, इसमें इलेक्ट्रिक आटो भी शामिल हैं। शहर में 21 हजार से अधिक आटो और ई रिक्शा चल रहे हैं।