आगरालीक्स…आगरा में भाजपाइयों ने मनाया बिहार में जीत का जश्न. मिठाइयां बांटी. देखें वीडियो
बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन की रिकॉर्ड जीत का जश्न आगरा में भी मनाया गया. भाजपा कार्यालय के बाहर भाजपाइयों ने झंडा लहराया और इस जीत को ऐतिहासिक करार दिया. इसके अलावा भी जगह—जगह भाजपाइयों ने बिहार में जीत का जश्न मनाया. जयपुर हाउस स्थित महेंद्र खंडेलवाल के निवास पर बिहार में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत पर और एनडीए की सरकार बनने पर लड्डुओं का वितरण किया.
बिहार चुनाव में भाजपा समर्थित एनडीए दल ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है. एनडीए 243 सीटों में से 202 सीटें जीत रहा है तो वहीं महागठबंधन पूरी तरह से फेल साबित हुआ है. महागठब्ंधन को 35 सीटें मिल रही हैं.