आगरालीक्स ….आगरा में बैंकों का ऋण-जमा अनुपात(सीडी रेशियो) आरबीआई के मानक से बहुत कम है।
डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने समीक्षा बैठक में कहा कि ऋण-जमा अनुपात(सीडी रेशियो) आरबीआई के मानक अनुरूप 60 प्रतिशत होना चाहिए लेकिन द फेडरल बैंक का 24.5 प्रतिशत, एसबीआई का 42.05, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का 41.63यूको बैंक का 39.55 प्रतिशत रहा। दिसंबर तक आरबीआई के मानक अनुरूप लक्ष्य हासिल करने तथा कार्य प्रणाली में बदलाब लाने व मुद्रा लोन, स्वयं सहायता समूहों, व्यापारियों को खुदरा ऋण इत्यादि देकर जनपद का ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैंक बार शैक्षिक ऋण स्वीकृति की समीक्षा की जिसमें पाया गया कि निजी बैंकों ने इसमें कोई रुचि नहीं ली, आईसीआईसीआई बैंक की जनपद में 11 ब्रांच पर 11 ऋण आवेदन, एचडीएफसी बैंक की 20 ब्रांच में 02 आवेदन आईडीबीआई की 03 ब्रांच में मात्र 02 शैक्षिक ऋण आवेदन तथा इंडियन बैंक की 17 ब्रांच में 06 ऋण आवेदन स्वीकृत किए गए। इस पर कड़ी आपत्ति जताई तथा निजी बैंकों द्वारा हाउसिंग लोन देने में पूरी रुचि दिखाने पर नाराजगी व्यक्त की तथा बैंकवार आवेदनों की सूची सहित पुनः आने तथा कार्य संस्कृति में बदलाब के निर्देश दिए।