आगरालीक्स ….आगरा में बैंक चार दिन बाद खुलेंगे, आज से बैंक बंद, बैंककर्मियों की हड़ताल के चलते बुधवार को खुलेंगी बैंक।

आज शनिवार को बैंक बंद रहेंगी, इसके बाद रविवार है। सोमवार और मंगलवार यानी 28 और 29 मार्च को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इससे अब आगरा में बैंक 30 मार्च को बुधवार को खुलेंगे।
28 और 29 मार्च को हड़ताल
यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में 28 और 29 मार्च को हड़ताल का आहृवाहन किया है। यूपीबीईयू के संयुक्त सजिला मंत्री शैलेंद्र झा का कहना है कि देश भर में श्रम संगठन दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे। बैंकों का निजीकरण न करने, ब्याजदरों में व्रदिृध, नई पेंशन बंद न करने सहित अन्य मांगों को लेकर बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे।