आगरालीक्स ….आगरा में इनर रिंग रोड पर ग्रेटर नोएडा के तर्ज पर ग्रेटर आगरा विकसित होगा। एडीए को 300 करोड़ का लोन मिला, 500 करोड़ का लोन पहले लिया जा चुका है। स्कूल्स आफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर ग्रेटर आगरा की डिजाइन तैयार कर रहा है।
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे और लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जोड़ने के लिए इनर रिंग रोड बनाया गया है। इनर रिंग रोड के पास रहनकला और एत्मादपुर के मदरा, बुढ़ाना गांव की 612 हेक्टेयर जमीन पर ग्रेटर आगरा प्रस्तावित है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण कर किसानों केा मुआवजा देना है। मगर, एडीए के पास पैसा नहीं है, इसलिए एडीए ने किसानों को मुआवजा देने और ग्रेटर आगरा को विकसित बैंक आफ महाराष्ट्र से 300 करोड़ का लोने लेने के लिए आवेदन किया था, बैंक ने लोन स्वीक्रत कर दिया है।

500 करोड़ का पहले से लोन
एडीए ने इससे पहले इनर रिंग रोड के निर्माण के लिए भी लोन लिया था। इनर रिंग रोड के पहले और दूसरे चरण के निर्माण के लिए एडीए ने हुडको से 400 करोड़ का लोन लिया था। इसके बाद ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से 100 करोड़ का लोन लिया, इसमें से 70 करोड़ का लोन वापस किया जा चुका है।
नोएडा की तर्ज पर विकसित होगा ग्रेटर आगरा
इनर रिंग रोड के पास 612 हेक्टेयर में नोएडा के तर्ज पर ग्रेटर आगरा विकसित किया जाएगा। दिल्ली के स्कूल आफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर डिजाइन तैयार कर रहा है। ग्रेटर आगरा में 40 से 450 मीटर के प्लाट होंगे, इनकी बिक्री की जाएगी। ग्रेटर आगरा में स्कूल, कॉलेज के साथ ही हॉस्पिटल भी बनेगा। जिससे लोगों को बाहर न जाना पड़ा।
थीम पार्क से जुड़ेगा ग्रेटर आगरा
ग्रेटर आगरा के बगल में ही थीम पार्क भी विकसित किया जाना है। लिंक रोड ग्रेटर आगरा को थीम पार्क से जोड़ेगा। सोमवार को एडीए के उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने ग्रेटर आगरा के कार्यों की समीक्षा की, यूपीएसआईडीसी और एडीए के बीच बुधवार को लिंक रोड के लिए वार्ता होगी।