Thursday , 22 January 2026
Home आगरा Agra News: Basant Panchami celebrated in Mahi International School, Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Basant Panchami celebrated in Mahi International School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में मनाई बसंत पंचमी. ज्ञान और बुद्धि की देवी मां सरस्वती की हुई उपासना

माही इंटरनेशनल स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह पर्व वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है तथा ज्ञान और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती की उपासना का विशेष अवसर भी है। स्कूल में यह उत्सव पूरे भक्तिभाव से मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमैन संजय अग्रवाल एवं मैनेजिंग ट्रॅस्टी मंजरी अग्रवाल द्वारा माँ सरस्वती पूजन से हुई। इसके उपरांत शिक्षकों एवं छात्रों ने मिलकर माँ सरस्वती से ज्ञान एवं बुद्धि की प्रार्थना की। चेयरमैन संजय अग्रवाल ने इस शुभ अवसर पर बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को इस पर्व के पीछे की परंपरा और मान्यताओं से अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा भाषण, गीत एवं सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जो पूर्ण रूप से माँ सरस्वती को समर्पित थी। इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद विद्यालय के मैदान में पतंग उड़ाने की गतिविधि आयोजित की गई। आसमान में रंग-बिरंगी पतंगों का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सभी छात्र पूरे जोश और उमंग के साथ अपनी पतंगों को ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहे थे और इस रोमांचक अनुभव का आनंद ले रहे थे।

चेयरमैन संजय अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि पतंग उड़ाना न केवल एक मनोरंजक गतिविधि है, बल्कि यह छात्रों में एकाग्रता विकसित करता है, टीम वर्क को प्रोत्साहित करता है, आँखों और हाथों के बीच समन्वय को बढ़ाता है, धैर्य सिखाता है और हमें प्रकृति से जोड़ता है। माँ सरस्वती की कृपा से छात्रों ने इस दिन को आनंद और उल्लास के साथ मनाया एवं ज्ञान की रोशनी से अपने जीवन को आलोकित करने की प्रेरणा प्राप्त की।

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22th January 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Local News: Heavy goods vehicles must use the northern bypass, not the highway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी माल वाहनों को हाइवे से नहीं मिलेगी शहर के...

आगरा

Galaxy Health Insurance will provide access to better expert facilities in digital ICUs

आगरालीक्स…आगरा में लोगों को हेल्थ बीमा के लिए किया जागरूक. डिजिटल आईसीयू...

आगरा

Agra Local News: Basant Sports was celebrated with enthusiasm and joy in Dayalbagh, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में उत्साह और उमंग के साथ बसंत पर्व मनाया...

error: Content is protected !!