आगरालीक्स…महाकुंभ में वसंत पंचमी स्नान पर बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था. भीड़ के हिलाह से नए संवेदनशील प्वाइंट किए गए चिन्हित..ऐसी होगी सुरक्षा व्यवस्था
मौनी अमावस्या पर हुए हादसे को देखते हुए अगले स्नान पर्व बसंत पंचमी पर महाकुंभ में सुक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी गई है. फोर्स को बढ़ा दिया गया है. लगभग 200और पुलिसकर्मियों की तैनाती मेला क्षेत्र में की गई हे. इसके अलावा भीड़ के लिहाज से नए संवेदनशील चिन्हित किए गए प्वाइंटों पर होगी. डीआईजी मेला वैभव कृष्ण ने बताया कि बसंत पंचमी पर्व के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं.
उन्होंने कहा कि इस बात का पूरा ख्याल रखा जा रहा है कि श्रद्धालुओं के आने और जाने का मार्ग अलग—अलग हो और इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा. संगम घाल् पर सर्कुलेटिंग एरिया में किसी को भी ठहरने की अनुमति नहीं दी जाएगी. श्रद्धालुओं को स्नान करने के बाद तुरंत गंतव्य की ओर रवाना किया जाएगा. संवेदनशील प्वाइंट पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जाएगी.
संगम घाट वाले मार्ग पर ऐसी होगी व्यवस्था
मौनी अमावस्या हादसे के बाद संगम लोअर मार्ग से संगम घाट जाने वाली रास्ते पर चौकसी बढ़ा दी गई है. संगम द्वार चौराहे के पास चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई है. यहां किसी को खड़े होने की भी अनुमति नहीं है. इस चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहन के आगे जाने पर रोक है. इसके अलावा यहां रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की अतिरिक्त टुकड़ी भी तैनात की गई है.