Sunday , 28 June 2026
Home आगरा Agra News: Before Devshayani Ekadashi, 15th July, last sahalag on Bhadhali Navami…#agranews
आगरा

Agra News: Before Devshayani Ekadashi, 15th July, last sahalag on Bhadhali Navami…#agranews

166

आगरालीक्स….देवशयनी एकादशी से पहले 15 जुलाई, भढली नवमी को अंतिम सहालग. अब चार महीने बाद इस तारीख से शुरू होंगे विवाह के मुहूर्त

भढली नवमी और अबूझ मुहूर्त
आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी क‍ि देवशयनी एकादशी। इस द‍िन से भगवान श्रीहर‍ि योग न‍िद्रा में चले जाते हैं। इसलिए शादी-व‍िवाह अन्‍य शुभ कार्यों का आयोजन बंद कर द‍िया जाता है। इसके बाद जब चातुर्मास बीतने पर कार्तिक शुक्ल एकादशी को भगवान श्रीव‍िष्‍णु न‍िद्रा से जागते हैं। इस त‍िथि को प्रबोधिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस द‍िन से शुभ कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं। लेक‍िन बता दें क‍ि देवशयनी एकादशी से दो द‍िन पूर्व यानी क‍ि आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की नवमी को भी शुभ कार्य बिना क‍िसी व‍िचार के क‍िये जा सकते हैं। यह द‍िन अत्‍यंत ही शुभ होता है। इसे भढली, भडल्या नवमी या अबूझ व‍िवाह मुहूर्त भी कहते हैं

अबूझ व‍िवाह मुहूर्त त‍िथि
भढली नवमी को उत्तर भारत में विवाह के लिए अबूझ व‍िवाह मुहूर्त माना जाता है। सनातन धर्म में विवाह के लिए कुछ अबूझ मुहूर्त बताए गए हैं। भढली नवमी उन्हीं में से एक होती है। इस वर्ष भढली नवमी 15 जौलाई सोमवार को है। यह इस वर्ष का अंत‍िम अबूझ व‍िवाह मुहूर्त भी है। इसके ठीक दो दिन बाद 17 जुलाई 2024को देवशयनी एकादशी है

अबूझ मुहूर्त क्या है
अबूझ व‍िवाह तिथि का अर्थ है कि जिन लोगों के विवाह के लिए कोई मुहूर्त नहीं निकलता उनका विवाह इस दिन किया जाए तो उनके वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आता है। कहने का अर्थ है कि बिना किसी चिंता के इन विशेष तिथियों पर मांगलिक कार्य संपन्‍न किए जाते हैं। यह तिथियां ऐसी होती हैं कि इन पर बिना पंडित की सलाह लिए शुभ काम किए जाते हैं। साथ ही इनमें पंचांग देखने की भी जरूरत नहीं होती है। बिना ज्योतिषी को दिखाए ही मांगलिक कार्य किए जाते हैं। ये दिन स्वयं में सिद्ध होते हैं और अत्‍यंत शुभ माने जाते हैं

अबूझ व‍िवाह मुहूर्त
सनातनी कैलेंडर के अनुसार, एक वर्ष में बसंत पंचमी, फुलेरदोज (फाल्गुन पक्ष की शुक्ल पक्ष की द्वितीया), अक्षय तृतीया,रामनवमी, जानकी नवमी, पीपल पूर्णिमा (वैशाख मास की पूर्णिमा), गंगा दशमी (ज्येष्ठ मास की शुक्ल दशमी) भडल्या नवमी (आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी) अबूझ व‍िवाह मुहूर्त होता है। इस दिन क‍िसी भी व‍िचार की जरूरत नहीं होती है इस जुलाई माह में बचे हुए शुभ विवाह मुहूर्त 02,04,09, 11, 12, 14 और 15 जुलाई माने जाएंगे जिसमे15 जुलाई भड्ढंली नवमी या भड़रिया नवमी अनबूझा साया रहेगा

12 नवंबर मंगलवार तक नहीं होंगे शुभ कार्य
भढली नवमी के दो दिन बाद देवशयनी एकादशी से चातुर्मास लग जाता है। इसका अर्थ होता है कि भढली नवमी के बाद 4 माह तक विवाह या अन्य शुभ-मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस अवधि में सभी देवी-देवता पाताल लोक में राजा बलि के यहां निद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद सीधे देवप्रबोध‍िनी एकादशी पर विष्णुजी के जागने पर चातुर्मास समाप्त होता है। इसके बाद ही सभी तरह के शुभ कार्य शुरू किए जाते हैं। इस बार प्रबोध‍िनी एकादशी 12 नवंबर को है। यानी क‍ि 17 जुलाई से 12 नवंबर तक सभी शुभ कार्य वर्जित है। ऐसे में जो लोग इस त‍िथि से पहले व‍िवाह करना चाहते हैं वह अबूझ व‍िवाह मुहूर्त में व‍िवाह कर सकते हैं। अन्‍यथा व‍िवाह के ल‍िए चार माह के ल‍िए इंतजार करना पड़ेगा जो 13,17, 18,21, 22, 23, 24, 25 और 26 नवंबर होंगे। इसके बाद दिसंबर माह में 02,04,05, 10 ,11, 13, 14 दिसंबर वर्ष 2024 के शुभ विवाह मुहूर्त होंगे जिसमें विवाह शादी एवंसभी प्रकार के शुभ कार्य करना उचित माना जाएगा

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित हृदयरंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 28th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Mayoral representative Dr. Rohit Bansal presented the innovations and future plans for Agra at the World Cities Summit…#agranews

आगरालीक्स…आगरा केवल ताजमहल का शहर नहीं है, यह तेजी से बदलता हुआ...

आगरा

Agra Live News: Devotees performed a grand Rudrabhishek at the revered Shri Parmartheshwar Mahadev Temple in Bateshwar…#agranews

आगरालीक्स…बटेश्वर के सिद्ध श्री परमार्थेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया दिव्य...

आगरा

Agra Live News: Agra scorched by blazing heat from the sky; heatwave alert issued for Sunday as well…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आसमान से बरसी आग. 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ...

error: Content is protected !!