Sunday , 16 March 2025
Home आगरा Agra News: Before the marriage of Lord Shiva and Mother Parvati on Mahashivratri in Agra, women applied mehendi named Shivshakti…#agranews
आगरा

Agra News: Before the marriage of Lord Shiva and Mother Parvati on Mahashivratri in Agra, women applied mehendi named Shivshakti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह से पहले महिलाओं ने शिवशक्ति नाम की रचाई मेहंदी, जयकारों से गूंजा बल्केश्वर महादेव मंदिर परिसर…

बल्केश्वर नाथ महादेव मंदिर पर गुरुवार को महिलाएं एकत्र हुईं और उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती के नाम की मेहंदी अपने हाथों पर लगाई। इस सुंदर आयोजन के दौरान मंदिर भगवान शिव माँ पार्वती के मधुर मेहंदी ओर विवाह गीतों से गुंजायमान रहा। मेहंदी प्रेम से लगाओ, मेहंदी रंग निखारे… शिव विवाह की घड़ी है… कोई मंगल गीत गाओ रे.. और मेहंदी है रचने वाली, हाथों में गहरी लाली… आदि गीत प्रमुख थे। इसके साथ ही बाबा भोलेनाथ की बारात की तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। महिलाओं ने अपने हाथों को मेहंदी से सजाया। इस दौरान उनमें विशेष उत्साह था।

मंदिर महंत सुनीलकांत नागर ओर कपिल नागर जी के अनुसार 08 मार्च पावन महाशिवरात्रि की शाम 6 बजे होटल पार्क लेन, सेंट्रल बैंक रोड,कमला नगर से विशाल शिव बरात निकाली जाएगी। बरात में आधा दर्जन झांकियों के अलावा 12 ज्योर्तिलिगों के दर्शन 12 झांकियों में कराए जाएंगे, एसा प्रयास आगरा में पहली बार हो रहा है। यह शिव बरात विभिन्न मार्गों से होती हुई बल्केश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां विशाल फूल बंगला सजाया जाएगा। छप्पन भोग लगेंगे। रात में चार महाआरतियां ओर भव्य श्रंगार होंगे। सभी आयोजनों की तैयारियां तेजी से की जा रही है।

Related Articles

आगरा

Obituaries Agra on 16th March 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra News: The joy of Lathmar Holi spread in the temple of Shrimankameshwar Nath of Agra…#agranews

आगरालीक्स….आगरा के श्रीमनः कामेश्वर नाथ के डोले में बिखरा लठामार होली का...

आगरा

Agra News: Holi festival celebrated in Dayalbagh: Celebrated with joy, gaiety and devotion…#agranews

आगरालीक्स…“होली खेल है जाने सांवरिया सतगुरु से सर्व–रंग मिलाई”…दयालबाग में मनाया होली...

आगरा

Agra News: Traditional Holi fair held in Paliwal Park, Agra. Mayor said- Holi fair will be given a grand look…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के पालीवाल पार्क में लगा पारंपरिक होली मेला. मेयर ने कहा—होली...

error: Content is protected !!