आगरालीक्स …Agra News : आगरा में मच्छरों का प्रकोप और बढ़ा, डेंगू के चार और मरीज मिले। ( Agra News : Four new cases of dengue in Agra #Agra )
आगरा में मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मच्छरों का आकार भी बढ़ा है और मच्छरों के काटने से डेंगू से संक्रमित हो रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता के अनुसार, डेंगू के चार मरीज मिले हैं। सभी मरीज ठीक हैं घर पर ही दवा लेकर ठीक हो गए। जनवरी से मार्च 2025 तक डेंगू के 10 मरीज मिल चुके हैं।
मच्छरों के काटने से एलर्जी
मच्छरों के काटने से एलर्जी भी हो रही है, जिस जगह पर मच्छर काट रहे हैं वहां लाल निशान और दाने निकल रहे हैं। खुजली और सूजन हो रही है।