आगरालीक्स…आगरा में भाविप समर्पण ने किया प्रभारी सम्मान समारोह. अगले साल के कार्यों के लिए प्रभारियों को किया प्रोत्साहित
भारत विकास परिषद समर्पण की ओर से फतेहाबाद रोड स्थित होटल सनरिंग में प्रभारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शुरुआत मुख्य अतिथि केशव दत्त गुप्ता, उमेश बंसल, सीए विवेक अग्रवाल ने की। अध्यक्ष सौरभ गोयल ने बताया कि शाखा में वर्ष भर किये गए प्रकल्पो को बेहतर रूप में करने पर सभी प्रभारियों का सम्मान पत्र देकर सम्मान किया गया।प्रभारी सम्मान से करने का उद्देश्य अगले वर्ष के कार्यों के लिए प्रभारियों को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में अगले सत्र की नवीन कार्यकारिणी का मनोनयन व स्वागत किया गया। संचालन मोनिका दौनेरिया ने किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक अखिलेश भटनागर, सचिव अंशुल दौनेरिया, कोषाध्यक्ष रोहित गर्ग, महिला संयोजिका पूजा बंसल, संजीव दौनेरिया, विजित गुप्ता, समीर जैन, अनुपम बंसल, नवनीत गर्ग, जगदीश मित्तल, संदीप मित्तल आदि मौजूद रहे।