आगरालीक्स…आगरा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई. एक हॉस्पिटल, दो क्लीनिक और एक मेडिकल स्टोर सील..
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के अनुसार देवरी रोड पर गर्भपात की सूचना पर छापा मारा गया. एसीएमओ डॉ. एसएन प्रजापति ने टीम के साथ देवरी रेाड पर अवैध रूप से चल रहे सेंटर पर कार्रवाई की. एक दुकान में दवाएं मिलीं, उसके बगल में स्थित दुकान का शटर बंद था. उसे खुलवाया गया तो इसके अंदर ब्लड सहित अन्य बायोमेडिकल वेस्ट मिला. इसके ही बगल में एक मेडिकल स्टोर भी संचालित था. इसका कोई पंजीकरण नहीं था. इन तीनों को सील कर दिया गया है.
सागर हॉस्प्टिल और एक क्लीनिक सील
सेंटर पर मिली माया नाम की महिला ने बताया कि वह दाई का काम करती है. सागर हॉस्प्टिल में ही काम करने जाती है. इसके बाद सागर हॉस्पिटल में छापा मारा गया. संचालक के पास बीईएमएस की डिग्री थी. लेकिन हॉस्प्टिल का पंजीकरण नहीं था. उसने बताया कि इसके लिए आवेदन किया गया है. अस्प्ताल में एक मरीज भर्ती था जिसे शिफ्ट करा दिया गया और अस्पताल को सील कर दिया गया. इसके बगल में ही एक क्लीनिक संचालित हो रहा था जिसका भी कोई पंजीकरण नहीं था. इसमें बड़ी मात्रा में इस्तेमाल किया हुआ बायोमेडिकल वेस्ट मिला है. इसे भी सील कर दिया गया है.