Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Video News: The youth first assaulted the family and then the police…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Video News: The youth first assaulted the family and then the police…#agranews

204

आगरालीक्स…आगरा के बल्केश्वर में युवकों ने गोलगप्पे खा रहे एक परिवार को पीटा. पुलिस बचाने आई तो सिपाहियों पर भी किया हमला, मारपीट…वीडियो वायरल

आगरा में मारपीट की एक बड़ी खबर सामने आई है. शहर के थाना कमला नगर स्थित बल्केश्वर में आज युवकों ने गोलगप्पे खा रहे एक परिवार को पहले पीटा. पुलिस बचाने आई तो पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट कर डाली. पुलिस के साथ मारपीट का यह वीडियो वायरल हो गया है. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

ये है मामला
कमला नगर में प्रदीप गर्ग रहते हैं. बुधवार शाम को यह अपनी पत्नी व दो बेटों के साथ बल्केश्वर में एक स्टॉल पर गोलगप्पे खा रहे थे. यहीं कुछ युवक भी गोलगप्पे खा रहे थे. बताया जाता है कि आरोपी युवकों ने दोना महिला के ऊपर फेंक दिया. इससे प्रदीप गर्ग और उनके बेटों ने इसका विरोध किया. आरोप है कि इस पर युवकों ने पूरे परिवार के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया.

जानकारी होने पर वहां पीआरपी के सिपाही पहुंच गए और पुलिसकर्मी बीच बचाव करने लगे लेकिन इनमें से दो युवकों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया. पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट होने लगी. पुलिसकर्मियों ने किसी तरह युवकों को काबू में लिया. इस दौरान वहां लोगों की भीड़ भी जुट गई. कुछ लोगों ने पुलिस के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया. यह वीडियो वायरल हो गया है. पुलिस आरोपियों को को थाने ले आई है. इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!