Mudiya Purnima 2023: Demand for record roadways buses from five
Agra News: Big responsibility to Durgvijay Singh, Rampratap Singh, Anjula Mahore, Vijay Shivhare in State BJP…#agranews
आगरालीक्स…भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष बने दुर्ग विजय सिंह तो पूर्व विधायक राम प्रमाप सिंह चौहान बने प्रदेश महामंत्री. विजय शिवहरे और अंजुला सिंह माहौर को बड़ी जिम्मेदारी…
प्रदेश भाजपा की नई टीम की घोषणा की गई है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शनिवार को पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. 45 सदस्यीय टीम में 18 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं तो वहीं सात लोगों को महामंत्री ओर 16 लोगों को मंत्री बनाया गया है. प्रदेश की नई टीम में कई पदाधिकारियों को दोबारा संगठन में काम करने का मौका दिया गया है.

भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह को बनाया गया है तो वहीं पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है. यही नहीं एमएलसी विजय शिवहरे और हाथरस की विधायक अंजुला सिंह माहौर को प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया है.