Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Biggest festival season of the year starting from Monday in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Biggest festival season of the year starting from Monday in Agra…#agranews

231

आगरालीक्स…आगरा में सोमवार से शुरू हो रहा साल का सबसे बड़ा फेस्टिवल सीजन. एक महीने तक मार्केट्स में रहेगा बूम. ऑनलाइन हो या आफलाइन…हर जगह स्पेशल आफर्स

साल का सबसे बड़ा फेस्टिव सीजन सोमवार नवरात्रि के पहले दिन से शुरू होने जा रहा है. यह फेस्टिवल सीजन पूरे एक महीने यानी दीपावली तक रहेगा. इस दौरान पूरे साल का मार्केट इसी महीने में बूम होगा. थोक व्यापारी से लेकर रिटेल कारोबारी तक हर कोई इस बड़े सीजन के इंतजार में थे. अब इनका इंतजार सोमवार से खत्म होने जा रहा है. इस समय शहर के मार्केट दोपहर में सूने नजर आ रहे हैं, हालांकि शाम होने के बाद कस्टमर्स मार्केट में शापिंग करते हुए देखे जा सकते हैं लेकिन फिर भी व्यापारियों का कहना है जिस हिसाब से मार्केट को ग्रो करना चाहिए, वो सोमवार से होगा.

दशहरा से होगा असली सीजन
शहर के व्यापारियों का कहना है कि शारदीय नवरात्र की शुरुआत से ही खरीददारी शुरू हो जाती है लेकिन असली मार्केट दशहरा के बाद शुरू होता है. दुकानदारों का कहना है कि अगले सप्ताह शनिवार और रविवार को मार्केट में ग्राहकों की अच्छी संख्या दिखाई देगी. त्योहारों का समय भी नजदीक होगा. ऐसे में अगले सप्ताह से मार्केट में कस्टमर्स का अच्छा रिस्पांस देखने को मिल सकता है. यापारियों का कहना है कि नवरात्र में केवल कपड़ों और ज्वेलरी की खरीदारी की जाती है… आटो मोबाइल सेक्टर तो नवरात्र की शुरुआत से ही चमकना शुरू हो गया है.

ऑटो मोबाइल सेक्टर में नवरात्र से ही बूम
गारमेंट्स कारोबारी भले ही नवरात्र के बाद से मार्केट में उछाल आने की संभावना जता रहे हों लेकिन ऑटो मोबाइल सेक्टर ऐसा है जिसमें नवरात्र के पहले दिन से ही बूम आ जाएगा. सैकड़ों लोगों ने कार तथा बाइकों और स्कूटरों की बुकिंग पहले से ही कर दी है. वे सब इनकी डिलीवरी नवरात्र में ले रहे हैं. ऐसे में नवरात्र से ही ऑटोमोबाइल सेक्टर ग्रो हो जाएगा जो कि दीपावली के बाद तक ऐसे ही चलेगा. इधर आनलाइन शॉपिंग साइट्स द्वारा ऑनलाइन सेल तथा आफर्स शुरू कर दिए हैं.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!