Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News: Dr. Vijay Kishore Bansal received “Taj Rang Mahotsav Shiromani Award – 2022…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Dr. Vijay Kishore Bansal received “Taj Rang Mahotsav Shiromani Award – 2022…#agranews

315

आगरालीक्स…आगरा के डॉ. विजय किशोर बंसल को “ताज रंग महोत्सव शिरोमणि अवॉर्ड- 2022”.कोरोना काल में अन्नदाता के रूप में प्रसिद्ध हुए, 25 संस्थाओं के ट्रस्टी

नटरांजलि थिएयर आर्ट्स (एनटीए) ने वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल (डीलिट) को “ताज रंग महोत्सव शिरोमणि अवॉर्ड” से सम्मानित किया है। वे 7वें अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव के मुख्य संरक्षक भी हैं। इस तरह का यह प्रथम अवॉर्ड है। खास बात यह है कि डॉ. विजय किशोर बंसल को यह अवॉर्ड मिस्र (इजिप्ट) के कलाकारों ने दिया। एनटीए, आगरा की निदेशक और जानी-मानी रंगकर्मी अलका सिंह ने बताया कि डॉ. विजय किशोर बंसल ने 7वें अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव को सफल बनाने में बैकबोन की तरह काम किया। पर्दे के पीछे रहकर उन्होंने जो सहयोग दिया है, वह उल्लेखनीय है। उनका योगदान ऐसा है जिसे शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता है। इजिप्ट के कलाकार मेन्ना, होडा, मोहम्मद अल्ला, निर्देशक मोहम्मद अशरफ ने डॉ. विजय किशोर बंसल को उनके विजय नगर कॉलोनी स्थित आवास पर जाकर “ताज रंग महोत्सव शिरोमणि सम्मान 2022” से सम्मानित किया। महोत्सव संयोजक अलका सिंह एवं मिस्र के कलाकारों ने डॉ. विजय किशोर बंसल को शॉल ओढ़ाई और स्मृति चिन्ह भेंट किया। महोत्सव की ताज क्वीन मेन्ना ने इजिप्ट की क्वीन की प्रतिकृति भेंट की।

उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव नटरांजलि थियेटर आर्ट्स (एनटीए आगरा) द्वारा डॉ भीमराव आंबेडकर विवि (पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान) के सहयोग से 18,19, 20 सितम्बर 2022 को वि.वि. परिसर स्थित गोल्डन जुबली हॉल में आयोजित किया गया। महोत्सव में आगरा के सुप्रसिद्ध समाजसेवी तीन देशों से डॉक्टरेट एवं डीलिट की मानद उपाधि प्राप्त, कोरोना काल में साक्षात अन्नदाता स्वरूप डॉ. विजय किशोर बंसल ने सभी अंतर्राष्ट्रीय अतिथि कलाकारों के ब्रजभोग की व्यवस्था करवाई। कलाकारों की सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां वर्चुअल मंच पर देख कर आयोजकों एवं मेहमान कलाकारों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम की शुरुआत में इजिप्ट, मलेशिया एवं झारखंड के दल को अपने आवास पर आमंत्रित कर सम्मानित किया।

महोत्सव संयोजक अलका सिंह ने बताया कि डॉ. विजय किशोर बंसल विशुद्ध समाज सेवा के क्षेत्र में ब्रज क्षेत्र का पूरे भारत में प्रतिनिधित्व करते हैं। वे देश भर में लगभग 25 संस्थाओं के ट्रस्टी हैं। समाज सेवा के साथ ही डॉ. विजय किशोर बंसल संस्कृति संवर्धक के तौर पर कला, साहित्य एवं संस्कृति के साधकों के प्रति भी असीम स्नेह करते हैं। अपने अति व्यस्ततम समय में से भी समय निकालकर देश विदेश के कलाकारों का स्वागत सत्कार करना कलासाधकों के लिए बड़े उपहार से कम नहीं। मिस्र से कलाकारों का दल 13 सितम्बर, 2022 को ही आगरा में आ गया था। इस दल को डॉ. विजय किशोर बंसल ने अंतर्राष्ट्रीय संस्कृति आदान-प्रदान के तहत विभिन्न प्रकार के भारतीय उपहार देकर 24 सितम्बर की सुबह विदा किया। सम्मान एवं विदाई के अवसर पर उनकी धर्मपत्नी, परिवार के नन्हे राजकुमार एवं राजकुमारियां भी सम्मिलित हुए।

डॉ. विजय किशोर बंसल को सम्मानित किए जाने पर आयोजन समिति से डॉ आनंद टाइटलर, नितेश शर्मा, संरक्षक सुरेश चंद गर्ग, महेश शर्मा, रोहित कत्याल, स्वागत अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन शर्मा, लालाराम तैनगुरिया, रॉकस्टार खुशनव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: Hariyali Teej festival was held at Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple.#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हिंडोले पर विराजे ठाकुरजी, झोंटा देने भक्तों की लगी होड़....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

आगरा

Agra Live News: There will be a strong demand in Agra to give the cow the respect of Mother of the Nation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पुरजोर तरीके से होगी गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने...

error: Content is protected !!