Monday , 17 March 2025
Home पॉलिटिक्स Agra News : BJP Mahanagar Adhyaksh Rajkumar Gupta & Distt. President Prashant Paunia profile#Agra
पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News : BJP Mahanagar Adhyaksh Rajkumar Gupta & Distt. President Prashant Paunia profile#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता की आढ़त, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया हैं किसान, जानें नए अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के बारे में। (Agra News : BJP Mahanagar Adhyaksh Rajkumar Gupta & Distt. President Prashant Paunia profile#Agra )


आगरा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता बनाए गए हैं वे मूलरूप से कासगंज के रहने वाले हैं और वर्तमान में रंगजी हाइटस गैलाना रोड पर रहते हैं। इससे पहले कमला नगर में रहते थे। सब्जी मंडी में फलों की आढ़त है और संगठन से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। वे भाजपा में वार्ड अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष के पद पर रहे और वर्तमान में भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष के पद पर थे। व्यावहारिक होने के साथ ही आम लोगों के बीच में रहते हैं। महानगर अध्यक्ष बनने के बाद राजकुमार गुप्ता ने कहा कि मेरा उददेश्य आम जन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और संगठन के लिए काम करना है। राज्यसभा सदस्य नवीन जैन के नजदीकी हैं।
किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं प्रशांत पौनिया
प्रतापनगर जयपुर हाउस के रहने वाले प्रशांत पौनिया को भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वे किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं और किसान हैं। लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं, फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में सक्रियता ज्यादा रही है। सांसद राजकुमार चाहर के नजदीकी हैं।
जातिगत समीकरण भी साधे गए
जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के लिए जातिगत समीकरणों पर भी ध्यान दिया गया है। पहले भाजपा से महानगर अध्यक्ष भानु महाजन थे तो अब राजकुमार गुप्ता हैं इस तरह वैश्य समाज को महानगर अध्यक्ष की सीट दी गई है। वहीं जिलाध्यक्ष के पद पर गिर्राज सिंह कुशवाह थे तो इस बार प्रशांत पौनिया को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Rs 4262 crore for 90 KM long Agra Gwalior Green field Expressway#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा से ग्वालियर के बीच 4262 करोड़ से सिक्स...

बिगलीक्स

Agra News : Naminath Homeopathy College Student expelled after girl student complaint of misbehave#Agra

आगरालीक्स..Agra News : आगरा में मेडिकल छात्रा से अभद्रता, साथी छात्र पर...

बिगलीक्स

Agra News : Special Communicable Disease Control Campaign from 1st April in Agra #Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में उल्टी, दस्त, डेंगू, मलेरिया की रोकथाम...

बिगलीक्स

Agra News : Convent schools result declare up to 25th March 2025 #Agra

आगरालीक्स ..Agra News : .आगरा के स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया चल...

error: Content is protected !!