आगरालीक्स…आगरा से अब हर रोज बेंगलुरु और अहमदाबाद की फ्लाइट. एक अप्रैल से नया शेड्यूल. जानिए आगरा से अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद की फ्लाइट का किराया, टाइमिंग सहित पूरी जानकारी
आगरा से अहमदाबाद और बंगलुरु जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस अब एक अप्रैल से हर रोज इन दोनों महानगरों के लिए आगरा से विमान सेवा संचालित कर रही है. हवाई यात्री अब हर रोज बेंगलुरु और अहमदाबाद के लिए उड़ान भर सकते हैं और वहां से आगरा आ भी सकते हैं. इसका नया शेड्यूल एक अप्रैल से इंडिगो एयरलाइंस की ओर से जारी किया जाएगा. वहीं हैदराबाद और मुंबई की उड़ाने पहले की तरह ही संचालित होंगी.
आगरा टू अहमदाबाद फ्लाइट (इस समय)
अहमदाबाद से आगरा के लिए फ्लाइट सुबह 11 बजकर 35 मिनट से उड़ान भरेगी जो कि आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर दो घंटे बाद यानी दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर आ जाएगी. आगरा से दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर अहमदाबाद के लिए फ्लाइट जाएगी जो कि वहां शाम 4 बजे तक पहुंच जाएगी. आगरा से अहमदाबाद के लिए इंडिगो एयरलाइंस का किराया 5 हजार रुपये से शुरू होगा.
ये है आगरा से हैदराबाद फ्लाइट का शिडयूल
हैदराबाद से आगरा के लिए उड़ान भरेगी 1.55 बजे
हैदराबाद से आगरा पहुंचेगी 4.05 बजे
आगरा से हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी 4.40 बजे
हैदराबाद पहुंचेगी 6.40 बजे
किराया
इंडिगो वेबसाइट के अनुसार आगरा से हैदराबाद की फ्लाइट का स्टार्टिंग किराया 4999 रुपये है.
आगरा-बेंगलुरु उड़ान सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होती है।
आगरा-मुंबई उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होती है।