आगरालीक्स ….आगरा से भाजपा यूपी में लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल यानी तीन जून को आगरा से टिफिन पर चर्चा शुरू करेंगे। महानगर और जिला टीम भी बदल सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तीन जून को जतिन रिसोर्ट, दयालबाग में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 12 बजे से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, इसके साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में भाजपा जुट जाएगी। इस कार्यक्रम को टिफिन पर चर्चा नाम दिया गया है। पहला कार्यक्रम आगरा की उत्तर विधानसभा में किया जा रहा है, उत्तर विधानसभा में हमेशा भाजपा ने जीत दर्ज की है, इस लिहाज से भी कार्यक्रम उत्तर विधानसभा में रखा गया है।
रिहर्सल रहा अच्छा अब लोकसभा चुनाव की तैयारी
भाजपा ने नगर निगम का चुनाव लोकसभा चुनाव 2024 के रिहर्सल के तौर पर लड़ा था। प्रदेश में भाजपा का नगर निगम के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन रहा लेकिन देहात में भाजपा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। इस लिहाज से भी लोकसभा चुनाव में नगर निगम चुनाव की कमियों को दूर किया जाएगा।
संगठन में भी हो सकता है बदलाव
इसके साथ ही संगठन में भी बदलाव हो सकता है। महानगर और जिलाध्यक्ष बदले जा सकते हैं, नगर निगम के चुनाव के चलते दोनों को बदला नहीं गया था लेकिन अब दोनों में बदलाव हो सकता है।