आगरालीक्स… आगरा में भाजपा का बागियों के खिलाफ एक्शन। मान-मनोव्वल खत्म होते ही चार लोग पार्टी से निष्कासित। अभी और गिरेगी गाज, जाने कौन-कौन नपे…
ट्रिपल इंजन की सरकार को ढिलाई नहीं

भाजपा प्रदेश में निकाय चुनाव में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के इरादे से उतरी है। इस मामले में उसे किसी प्रकार की ढिलाई नहीं चाहती है।
बागियों को समझाने के किए गए थे प्रयास

भाजपा ने निकाय चुनाव की घोषणा के बाद पार्टी से बगावत कर खुद चुनाव लड़ने अथवा दूसरों को लड़ाने वाले लोगों को समझाने का प्रयास किया था।
पुचकारा और समझाया भी था
आगरा में विधायक डा. धर्मपाल सिंह ने बागियों से फोन पर भी वार्ता की। पार्टी पदाधिकारियों ने पार्टी के नियमों का भी हवाला दिया लेकिन कई स्थानों पर बात नहीं बनी।
प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश पर की गई कार्रवाई
आगरा में पहले चरण में चार मई को मतदान होने के मद्देनजर प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा ने चार लोगों को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
इन पदाधिकारियों पर की गई कार्रवाई
निष्कासित पदाधिकारियों में जिला कोषाध्यक्ष अवनीशकांत गुप्ता, निवर्तमान चेयरमैन खेरागढ़ अनिल गर्ग, निवर्तमान चेयरमैन जगनेर कुलदीप गर्ग, मंडल महामंत्री फतेहपुर सीकरी योगेंद्र लोधी सम्मिलित है।
महानगर में भी कार्रवाई की संभावना भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर महानगर के बागी पदाधिकारियों अथवा प्रत्याशियों पर भी कार्रवाई किए जाने की संभावना है, जिसकी सूची अभी जारी नहीं की गई है।