Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: BJP’s Braj Kshetra Municipal Corporation Councilor training class concludes in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: BJP’s Braj Kshetra Municipal Corporation Councilor training class concludes in Agra…#agranews

82

आगरालीक्स…आगरा के बस अड्डे एयरपोर्ट जैसे होंगे, विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी, लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया हुई आनलाइन. आगरा में भाजपा का ब्रज क्षेत्र नगर निगम पार्षद प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन

भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र द्वारा नगर निगम के पार्षदों का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग नेशनल हाईवे 2 पर स्थित होटल लेमन ट्री में संपन्न हुआ। सात सत्रों में आयोजित हुए प्रशिक्षण वर्ग में आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद नगर निगम के पार्षद और महापौर पार्टी की रीति नीति और सिद्धांतों से रूबरू हुए। प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन छठवें सत्र में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने पार्षदों को भारतीय जनता पार्टी के इतिहास , विचारधारा एवं पंच निष्ठा से रूबरू कराया। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है यहां पर जमीन से जुड़ा हुआ कोई भी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के महत्वपूर्ण पद पर पहुंच सकता है। प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पार्षदों को संबोधित अपने वक्तव्य में कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी में सोच से सभी को शौचालय, गैस सिलेंडर, प्रधानमंत्री आवास के साथ प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा पार्षद जनता से जुड़े हुए ऐसा जन प्रतिनिधि हैं जिनके पास जनता हर छोटे बड़े स्वच्छता, सड़क, नाली, खरंजे जैसे काम को लेकर आती है। फिर चाहे वह राशन कार्ड का काम हो या फिर बिटिया की शादी के लिए अनुदान या जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र पार्षद का सीधा जुड़ाव जनता से होता है। उन्होंने कहा पार्षदों के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचा जा सकता है।

इस मौके पर उन्होंने कहा आज देश के साथ उत्तर प्रदेश भी बदल रहा है उत्तर प्रदेश के बस अड्डे जल्द एयरपोर्ट की तरह दिखाई देंगे वहां पर मिलने वाली यात्रियों को सुविधा विश्व स्तरीय होगी। परिवहन मंत्री ने कहा जनता की समस्या को ध्यान में रखते हुए लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है। आज सरकार के हर विभाग में पारदर्शी योजनाएं लागू हो रही है। बिचौलियों का काम खत्म हो रहा है। अपने वक्तव्य में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से भी पार्षदों को रूबरू कराया।

उन्होंने कहा हर छोटी बड़ी योजना का लाभ हर पात्र लाभार्थी को मिलना चाहिए इसके लिए पार्षद भी अपने-अपने क्षेत्र में सजग रहें। समापन सत्र के अवसर पर अध्यक्षीय संबोधन में भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रशिक्षण की परंपरा है जिससे पार्टी और कार्यकर्ताओं के कार्य को और बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकता है। प्रशिक्षण के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को अनुभवी राजनीतिक व्यक्तित्व के अनुभव सीखने को मिलते हैं। अच्छे कार्यों और तरीकों का आदान-प्रदान होता है। भारतीय जनता पार्टी की यह रूटीन प्रक्रिया है। पार्षद जनता से जुड़े हुए प्रतिनिधि हैं इसलिए यह प्रशिक्षण वर्ग और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है।

पार्षदों को भेंट किये प्रशिक्षण वर्ग स्मृति चिन्ह
आगरा मथुरा फिरोजाबाद नगर निगम से आए करीब 150 पार्षद और महापौर सहित प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित हुए प्रतिभागियों को भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र की ओर से प्रशिक्षण वर्ग स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल के साथ सेल्फी का स्मृति चिन्ह सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम स्थल पर ही प्रदान किया गया।

इनकी रही सहभागिता
भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र द्वारा आयोजित दो दिवसीय पार्षद प्रशिक्षण वर्ग में आगरा, मथुरा , फिरोजाबाद के पार्षदों और महापौर के साथ भारतीय जनता पार्टी के वृज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, प्रदेश महामंत्री एवं प्रशिक्षण वर्ग के संयोजक राम प्रताप चौहान, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, फिरोजाबाद की महापौर कामिनी राठौर, मथुरा वृंदावन के महापौर विनोद अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद रमापति राम त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह, महानगर महामंत्री डॉ यादवेंद्र शर्मा, हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट, ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, राकेश मिश्रा, अनीता जैन, अनिल चौधरी, मनोज राघव, रंजन पवार, राहुल चौधरी, शैलू पंडित, आशीष पाराशर ,महेश शर्मा, मनवीर सिंह, हर्ष दिवाकर ललित गौतम, निशांत, क्षमा जैन सक्सेना, महानगर मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी, रोहित कत्याल सहित पार्टी के वृजक्षेत्र और महानगर पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन कार्यक्रम का संचालन राकेश मिश्रा ने किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!