आगरालीक्स ….आगरा में फैशन ब्लॉगर रितिका की अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से नीचे फेंककर हत्या करने के मामले में पुलिस को मोबाइल मिल गए हैं, रितिका इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती थी, मोबाइल से कई राज खुलेंगा।
24 जून को ताजगंज स्थित ओमश्री प्लेटिनम अपार्टमेंट में रह रही ब्लॉगर रितिका सिंह की चौथी मंजिल से फेंककर हत्या कर दी गई थी. रितिका के पति ने दो महिलाओं और दो युवकों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था. घटना के बाद पुलिस ने रितिका के पति आकाश गौतम और दो महिलाओं को पकड़ लिया था लेकिन आकाश के साथी चेतन और अनवर फरार हो गए थे. वह टूंडला के रहने वाले थे और उनके पास रितिका और आकाश के मोबाइल भी थे. पुलिस दोनों की तलाश में कई दिनों से दबिश दे रही थी.

मोबाइल से खुलेगा राज
सीओ सदर अर्चना सिंह के अनुसार गुरुवार रात को चेतन और अनवर को अरेस्ट कर लिया गया. उनसे थाने लाकर पूछताछ की गई. आकाश का दोस्त चेतन है जबकि चेतन की दोस्ती अनवर से थी. पुलिस पूछताछ में चेतन ने बताया कि आकाश ने उसे बताया था कि ताजगंज में उसका एक फ्लैट है जिस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है. उस फ्लैट को खाली कराना है. आकाश के कहने पर चेतन और चेतन के कहने पर अनवर भी आ गया था. पुलिस ने बतायाि क चेतन और अनवर के पास से आकाश और रितिका के मोबाइल भी बरामद किए गए हैं. इनकी जांच की जाएगी. मोबाइल में कुछ फोटोग्राम रितिका के मिले हैं.