Wednesday , 16 April 2025
Home टॉप न्यूज़ Agra news: Boycott trend will be able to cut Ranveer-Alia’s Brahmastra, film to be released on September 9
टॉप न्यूज़बिगलीक्समनोरंजनसिटी लाइव

Agra news: Boycott trend will be able to cut Ranveer-Alia’s Brahmastra, film to be released on September 9

आगरालीक्स…ब्रह्मास्त्र को क्या काट पाएगा बायकॉट। बॉलीवुड फिल्मों को लेकर चल रहा ट्रेंड फिर सुर्खियों में। अब 9 सितंबर को रिलीज होने वाली रणवीर की फिल्म निशाने पर।

लाल सिंह चड्ढा से शुरू हुआ है बायकॉट ट्रेंड

बॉलीवुड फिल्मों को लेकर बायकॉट का ट्रेंड चल रहा है। रक्षाबंधन पर आई फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर बायकॉट ट्रेंड चला। इसका खासा असर फिल्म पर पड़ा। उम्मीदों के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल नहीं कर सकी।

रक्षाबंधन फिल्म पर भी पड़ा था असर

फिल्म फिल्म के हीरो आमिर खान ने भी फिल्म के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली। इसी ट्रेंड के चलते अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन पर खासा असर पड़ा था।

रणवीर-आलिया की पहली फिल्म है ब्रह्मास्त्र

इस बार बायकॉट ट्रेंड रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की पहली एक साथ आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर शुरू किया गया है। यह फिल्म नौ सितंबर को रिलीज होने वाली है, जिसके लिए यह ट्रेंड शुरू किया गया है।

रणवीर कपूर का एक पुराना वीडियो वायरल

इस फिल्म में रणवीर कपूर का एक पुराना वीडियो वायरल किया गया है, जिसमें रणवीर कपूर ने बीफ खाने की बात कही है, जिसे बायकॉट का हथियार बनाया गया है। इस ट्रेंड को लेकर फिल्म इंड्रस्ट्री भी बुरी तरह आहत है।

आगरा में बायकॉट ट्रेंड सफल नहीं हो सका है

आगरा में भी ब्रह्मास्त्र नौ सितंबर को श्री टॉकीज, संजय, मेहर, पन्ना सिनेमा हॉल के अलावा मल्टीप्लैक्स सर्व, विमल, गोल्ड, भारत में रिलीज होगी, यहां बायकॉट ट्रेंड सफल नहीं होने की उम्मीद है क्योंकि लाल सिंह चड्ढा के पहले शो को छोड़कर इस फिल्म पर ज्यादा असर नहीं पड़ा था।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : CNG costlier than Petrol in Agra from today#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में आज से पेट्रोल से महंगी हुई सीएनजी।...

बिगलीक्स

Earthquake hits Afghanistan, Magnitude 5.9

नईदिल्लीलीक्स … अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली और एनसीआर में...

बिगलीक्स

Agra News : TCS Manager case, Mother in law & sister in law bail plea cancel#Agra

आगरालीक्स Agra News:…आगरा के टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा के सुसाइड के मामले...

बिगलीक्स

Agra News : UP Board 10th & 12th Result in last week of April#Agra

आगरालीक्स…Agra News : यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट...

error: Content is protected !!