आगरालीक्स …आगरा की हाईप्रोफाइल फैमिली का मामला, हनीमून पर दुल्हन ने शराब पीने से इन्कार कर दिया, थाने पहुंचा मामला। ( Agra News : Bride refuse to drink alcohol on Honeymoon night)
आगरा की हाईप्रोफाइल फैमिली का मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा है। रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग हुई। सदर क्षेत्र की रहने वाली युवती की एक साल पहले ग्वालियर में रहने वाले युवक से शादी हुई थी। युवक कनाड़ा में नौकरी करता है।
हनीमून पर विदेश ले गया युवक
शादी के बाद हनीमून पर दुल्हन को युवक विदेश ले गया। आरोप है कि दुल्हन से उसके पति ने हनीमून पर शराब पीने के लिए कहा, युवती ने शराब पीने से इन्कार कर दिया। कहा कि वह शराब नहीं पीती है। इसी पर बात बिगड़ गई, आरोप है कि हनीमून पर शराब ना पीने पर दुल्हन की उसके पति ने गाली गलौज की, नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इस घटना के बाद युवती अपने मायके आ गई।
पंचायत में भी नहीं हुआ समझौता
युवती के मायके आने के बाद दोनों पक्षों के मिलने वालों की पंचायत हुई, इसमें हनीमून पर शराब पीने का मामला उठा, दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने के प्रयास किए गए लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस तक मामला पहुंच गया, परिवार परामर्श केंद्र में अगली तिथि पर दोनों पक्षों को बुलाया गया है।